Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

BJP Leader Abused Officers : भाजपा नेता ने अधिकारियों को दी गाली, पूर्व IAS बोले क्या हालत हो गयी यूपी काडर की

Janjwar Desk
1 Feb 2022 7:46 AM GMT
BJP Leader Abused Officers : भाजपा नेता ने अधिकारियों को दी गाली, पूर्व IAS बोले क्या हालत हो गयी यूपी काडर की
x

(मंच पर भाषण देते भाजपा नेता)

BJP Leader Abused Officers : वायरल वीडियो में भाजपा नेता मंच से भाषण देते हुए दिखाई दे रहे हैं, उनके पीछे मंच पर लगे बैनर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- प्रभावी मतदाता संवाद....

BJP Leader Abused Officers : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के पहले चरण के मतदान के लिए नौ दिनों का ही समय शेष है। ऐसे में अलग-अलग दलों के नेता खूब भड़काऊ बयान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता विपक्ष पर आक्रामक टिप्पणी करते रहे हैं। इस बीच कई अधिकारी भी नौकरी छोड़कर राजनीति में आ रहे हैं। इसी बीच भाजपा नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसमें वह अधिकारियों पर आपत्तिजनक बयान देते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में भाजपा नेता (BJP Leader Abused Officers) मंच से भाषण देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे मंच पर लगे बैनर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- प्रभावी मतदाता संवाद। बैनर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की तस्वीर लगी हुई नजर आ रही है। भाषण के दौरान भाजपा नेता अधिकारियों को अपशब्द बोलते हुए कहते हैं कि नाराजगी तो इन xxxxx अधिकारियों से है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने भाजपा पर तंज कसा और लिखा कि क्या हालत हो गयी यूपी काडर की..खैर!

पत्रकार रोहिणी सिंह ने यह वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- उत्तरप्रदेश में दर्जनों प्रशासनिक अधिकारी पार्टी कार्यकर्ता की तरह सरकार के लिए समर्पित रहे। एक इशारे पर झूठे मुक़दमे बनाए, एक इशारे में लाठियाँ चलायी, प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नतीजा ये हाल है उत्तरप्रदेश के अधिकारियों का, बाक़ायदा कार्यालय से ही सम्मान हो रहा है।

वहीं आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह ने लिखा कि भाजपा सरकार के इशारे पर हर गुनाह करने वाले अधिकारियों देखो, इस भाजपा नेता के निगाह में तुम्हारी कीमत क्या है?

एक ट्विटर यूजर ने लिखा- ये अधिकारी यदि संघ के प्रति नही संविधान के प्रति अपनी निष्ठा रखते तो ऐसे भरे मंच से इन्हें गाली नही खानी पड़ती, अभी देखिये बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी यही अधिकारी BJP को चुनाव जिताने की हर संभव असंभव कोशिस करेंगे..

एक अन्य यूजर ने भी इस वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि यूपी चुनाव में सारी मर्यादाएं ताड़-ताड़ हो रही हैं। नेताजी कह रहे हैं, ' जनता में थोड़ी-बहुत नाराजगी है वो xxx इन अधिकारियों से है।' आखिए एसे अमर्यादित शब्द ये लाते हैं कहां से हैं?

बता दें कि अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा ने एसपी सिंह बघेल को उम्मीदवार बनाया है। एसपी सिंह पहले कभी मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी भी रहे हैं। इसके अलावा वह मंत्री भी रहे हैं। करहल सीट पर अखिलेश यादव भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी राजेश्वर सिंह का भी वीआरएस मंजूर कर लिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भी भाजपा में शामिल होकर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। पश्चिम उत्तर प्रदेश से पहले चरण का मतदान शुरु होगा। 10 जनवरी को पहले चरण के लिए मतदान होना है। चुनाव नतीजे 10 मार्च को सामने आएंगे।

Next Story

विविध