Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022: भाई के लिए जान भी दे सकती हूँ, योगी आदित्यनाथ के ट्वीट पर प्रियंका गांधी का करारा जवाब

Janjwar Desk
13 Feb 2022 11:33 AM GMT
upchunav2022
x

(योगी के विवाद वाले ट्वीट पर प्रियंका का करारा जवाब)

UP Election 2022: इससे पहले रविवार को पंजाब के कोटकपूरा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि...

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा रण जीतने के लिए भाजपा नेता व्यक्तिगत कटाक्ष करने से भी नहीं चूक रहे हैं। खासकर वो लोग जो किसी राज्य या देश के महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हैं। इसी कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी एक ट्वीट कर राहुल-प्रियंका पर निशाना साधते हुए उनमें आपसी मतभेद बताया।

जिसके बाद कांग्रेस (Congress) पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्वीट का जवाब दिया है। योगी के ट्वीट में कहा गया था कि, 'भाई-बहन के आपसी विवाद और वर्चस्व के कारण कांग्रेस डूब जाएगी।' ऐसी बातों को प्रियंका गांधी ने सिरे से खारिज कर दिया है।

प्रियंका ने कहा कि मैं अपने भाई के लिए अपनी जान दे दूंगी और मेरा भाई भी मेरे लिए अपनी जान दे देगा तो विवाद कौन-सा? योगी जी के मन में विवाद है। लगता है वो शायद उस विवाद की बात कर रहे हैं जो उनके, मोदी जी और अमित शाह (Amit Shah) जी के बीच है।

इससे पहले रविवार को पंजाब के कोटकपूरा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) उभरी कहां से हैं? वो आरएसएस (RSS) से उभरी है। आम आदमी पार्टी के नेता खुद कहते हैं कि हम भाजपा से भी बड़े भाजपा हैं।

वहीं, बीजेपी पर तंज कसते हुए प्रियंका ने कहा कि आप लोग मत भूलिए 2014 में बीजेपी के लोगों ने गुजरात मॉडल कहकर मूर्ख बनाया था। पंजाब की सरकार दिल्ली से नहीं चलनी चाहिए। चरणजीत सिंह चन्नी आम लोगों के नेता हैं। इस दौरान प्रियंका ने लखीमपुर कांड का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में कई किसानों की जान चली गई, लेकिन फिर भी आप लोग नहीं झुके। यही पंजाबियत है।

प्रियंका ने कहा कि हमारी यहां 5 साल से सरकार है। यह सही है कि उस सरकार में कुछ कमियां थीं। कई रास्ते मे भटक गए। कैप्टन पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि वो सरकार पंजाब से चलनी बंद हो गई। वो सरकार दिल्ली से चलने लगी थी और दिल्ली में वो कांग्रेस पार्टी से नहीं बल्कि भाजपा सरकार द्वारा चलने लग गई थी।

Next Story

विविध