Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Congress Star Campaigners list : कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी का नाम नहीं शामिल

Janjwar Desk
11 Feb 2022 2:45 PM GMT
Congress Star Campaigners list : कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी का नाम नहीं शामिल
x

कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

Congress Star Campaigners list : 27 फरवरी को होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपिंदर सिंह हुड्डा और चरणजीत सिंह चन्नी अपनी पार्टी का प्रचार करेंगे....

Congress Star Campaigners list : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। कुल सात चरणों में मतदान होना है। इस बीच कांग्रेस (Congress) ने पांचवें चरण के लिए होने वाले चुनाव को लेकर फिर 30 स्टार प्रचारकों की सूची को जारी कर दिया है।

हालांकि इस सूची मे पहले की तरह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) को शामिल नहीं किया गया है। 27 फरवरी को होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी, भूपिंदर सिंह हुड्डा और चरणजीत सिंह चन्नी अपनी पार्टी का प्रचार करेंगे।

पांचवें चरण के स्टार प्रचारकों की सची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा, अशोक गहलोत, चरणजीत सिंह चन्नी, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, निर्मल खत्री, सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी को शामिल किया गया है।

इसके अलावा आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रवीन जैन आदित्य, मोहम्मद अजहरूद्दीन, मोहम्मद मुकीम, उदित राज, विभाकर शास्त्री, केएल शर्मा, इमरान प्रतापगढ़ी, वर्षा गायकवाड, सुप्रिया श्रीनेट, बाजीराव खड़े, राजेश तिवारी, सत्यनारायण पटेल, प्रदीप नरवाल, साधना भारती, पंखुड़ी पाठक भी पार्टी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध