Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022: थूक लगाकर पर्चे बांटते अमित शाह पर पूर्व IAS ने कसा तंज, कहा- कोरोना काल में ऐसा कौन करता है?

Janjwar Desk
28 Jan 2022 4:10 AM GMT
upchunav2022
x

थूक लगाकर पर्चे बांचने पर आइएएस ने अमित शाह पर कसा तंज

(image/screenshot/ANI)

UP Election 2022: बीजेपी नेता शाह यहां लोगों को थूक लगाकर पर्चे बांटते कैमरे में कैद हुए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्वीट कर पूर्व आइएएस ने शाह पर तंज कसा है...

UP Election 2022: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) गुरुवार को मथुरा से यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत के बाद नोएडा पहुंचे थे। गौतबबुद्ध नगर के दादरी में शाह ने डोर-टू-डोर प्रचार अभियान के तहत बीजेपी उम्‍मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया। बीजेपी नेता शाह यहां लोगों को थूक लगाकर पर्चे बांटते कैमरे में कैद हुए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्वीट कर पूर्व आइएएस ने शाह पर तंज कसा है।

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में 'प्रभावी मतदाता संवाद' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव में मैं फिर से एक बार कहने आया हूं कि पांच वर्ष में भाजपा सरकार ने बहुत कुछ किया है। बदलाव आपको भी महसूस हो रहा है, उत्तर प्रदेश बदल रहा है, युवा आगे बढ़ रहा है। इस दौरान अमित शाह ने पर्चे भी बांटे जिसे लेकर वह निशाने पर हैं। पूर्व आइएएस सूर्य प्रताप सिंह ने उनकी एक वीडियो क्लिप ट्वीट कर लिखा है, 'कोरोना काल में थूक लगाकर पर्चे कौन बांटता है? इसपर मीडिया की हैसियत है बोलने की।'

ग्रेटर नोएडा पहुँचे शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, जो अपनी पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से नहीं चला सकते, वो उत्तर प्रदेश को क्या लोकतांत्रिक तरीके से चलाएंगे. ये चुनाव कोई विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री तय करने का नहीं है। अगले 20 साल में उत्तर प्रदेश किस दिशा में जाएगा, इसका भाग्य तय करने का चुनाव है। ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, उत्तर प्रदेश 5 सालों में बदल गया है। शिक्षा, उद्योग का विकास हो रहा है। ये जो सपा-बसपा, बसपा-सपा 20 साल चला है, इन्होंने उत्तर प्रदेश का खून पीने का काम किया है।

कल्याण सिंह पर बात

अमित शाह ने कहा, कल ही पद्म पुरस्कार घोषित हुए, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री हमारे नेता कल्याण सिंह जी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया है। कल्याण जी ने उत्तर प्रदेश में पहली बार माफियामुक्त सुशासन की शुरुआत की थी। मैंने किसी व्यक्ति को पहली बार हंसते-हंसते त्यागपत्र देते हुए उस जमाने में देखा था, कि अगर राम मंदिर बनता है तो 100 बार मुख्यमंत्री की कुर्सी उस पर कुर्बान है।

Next Story

विविध