Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Exit Poll 2022: क्या TV न्यूज के Exit Poll में मिलता BJP को बहुमत सट्टा बाजार का खेल है?

Janjwar Desk
9 March 2022 9:37 AM GMT
upchunav2022
x
(क्या टीवी चैनलों में भाजपा को मिलता बहुमत सट्टा बाजार का खेल है)
Exit Polls 2022: 24 घंटे से भी कम का समय अब शेष है। नाई के बाल कल 10 बजे से गिनती शुरू होने के साथ ही सामने आने लगेंगे। कल 10 मार्च गुरूवार को मतगणना होनी है...

Exit Poll 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) के हुए मतदान का कल रिजल्ट आना है। इससे पहले तमाम टीवी चैनलों और अखबारों में जो एग्जिट पोल दिखाया-दिया गया है उसपर उंगलियां उठ रही हैं। राजनीतिक पार्टियों समेत तमाम जनता भी एग्जिट पोल्स (Exit Polls) को फर्जी व मनगढ़ंत करार दे रही है। लेकिन इधर इसे लेकर एक नई बात सामने आई है।

इनपुट मिला है कि सट्टा बाजार में भाजपा (BJP) की जीत के लिए सबसे अदिक दांव लगाया गया है। जबकि (Samajwadi Party) समाजवादी पार्टी सट्टा बाजार में दूसरे पायदान पर है। सट्टा बाजार में बीजेपी को फिर से सत्ता में वापस लाने के लिए सबसे अदिक दांव खेले जाने की बात सामने आई है।

फिलहाल नतीजे क्या होंगे इसका खुलासा अब कुछ ही घंटों में होने वाला है। लेकिन दूसरी तरफ एग्जिट पोल के आए नतीजों से सट्टा बाजार में जरूर बहार आने की सूचना है। बताया जा रहा कि एग्जिट पोल (Exit Polls) के नतीजों में भाजपा के दुबारा सत्ता में आने के दावे से सट्टा बाजार में अब तक लाखों करोड़ों रूपयों का वारा-न्यारा हो चुका है।

सूत्रों का कहना है कि एग्जिट पोल के पीछे सट्टा बाजार का खेल काम कर रहा है। अब अगर कल वैसे नतीजे नहीं आए जैसा की एग्जिट पोल्स में बताया जा रहा है तो साफ हो जाएगा कि इसके पीछे कुछ लोगों को फायदा पहुँचाने का खेल रचा गया था। जिसका असर आने वाले समय में टीवी चैनलों और उनके इस तरह के एग्जिट पोल्स पर भी पड़ेगा।

वहीं विपक्ष ने एग्जिट पोल्स के नतीजों को सिरे से खारिज कर दिया है। बताते चलें कि एग्जिट पोल के नतीजों पर हमेशा से ही सवाल उठते रहे हैं। आपको बंगाल का चुनाव भी याद होगा। जिनमें इन्ही टीवी चैनलों ने भाजपा की सरकार बना दी थी। लेकिन हुआ क्या कहने या बताने की जरूरत नहीं है। तब भी सट्टा बाजार का ही हाथ सामने आया था। लेकिन लोग इसे मात्र दबी जुबान ही स्वीकार कर रहे थे।

खैर, जो भी हो 24 घंटे से भी कम का समय अब शेष है। नाई के बाल कल 10 बजे से गिनती शुरू होने के साथ ही सामने आने लगेंगे। कल 10 मार्च गुरूवार को मतगणना होनी है। तब तक का थोड़ा इतजार जो बचा रह गया है वह करना होगा।

Next Story

विविध