Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 : मिर्जापुर में स्ट्रांग रूम से आ रही है 'बीप-बीप' की आवाज !

Janjwar Desk
9 March 2022 9:35 AM GMT
EVM, akhilesh yadav,
x

उत्तर प्रदेश में ईवीएम को लेकर राजनीति हो गयी है तेज

UP Election 2022 : बनारस के बाद अब ईवीएम को लेकर मिर्जापुर के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी लगाए ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू होने और परिणाम आने में अब 24 घंटे से भी कम समय शेष रह गए हैं उधर, ईवीएम को लेकर राजनीति आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गया है। उत्तर प्रदेश में ईवीएम को लेकर राजनीति तेज हो गई है।

विपक्ष का आरोप है कि ईवीएम से छेड़खानी या अदला-बदली की जा रही है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में प्रदर्शन भी किया है। खबर यह भी है कि मिर्जापुर के बथुआ स्थित पॉलिटेक्निक में बने स्ट्रांग रूम के सामने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देर रात तक निगरानी की और जमकर हंगामा मचाया। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अंदर से बीप-'बीप की आवाज आ रही थी। कुछ लोगों ने कहा कि जिस तरीके से मतदान के बाद बीप की आवाज आती है ठीक उसी तरह से आवाज आ रही थी।

समाजवादी पार्टी और अपना दल (के) के कार्यकर्ताओं ने इसकी जांच की मांग की है। आपको बता दें कि ईवीएम को लेकर लगातार उत्तर प्रदेश में बवाल चल रहा है। वाराणसी में भी सपा कार्यकर्ताओं ने ईवीएम को लेकर बवाल मचाया था। वहीं अब मिर्जापुर से यह खबर मिल रही है। ईवीएम को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। भाजपा और समाजवादी पार्टी आमने-सामने हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जहां ईवीएम को लेकर कई सवाल उठाए हैं वही भाजपा के कई नेताओं ने अखिलेश यादव पर पलटवार किए हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रशासनिक मशीनरी के जरिये वोटों हेराफेरी करने का आरोप लगाया है।

अखिलेश के आरोप पर अब भाजपा की ओर से भी पलटवार किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश जी चुनाव के दौरान समझ गए थे कि लोग समाजवादी पार्टी के प्रति गंभीर नहीं हैं क्योंकि उनकी पहली सूची में ही जेल और बेल वाले लोग ज्यादा थे। उम्मीदवार कम और जनता की उम्मीदों पर वार करने वाले ज्यादा थे। चुनाव के आखिरी दौर में मैंने कहा था कि ये जो अखिलेश जी नई सपा और नई हवा की बात करते हैं, आप 10 मार्च का इंतजार कीजिए।

Next Story

विविध