Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Punjab Election 2022 : पंजाब की इस सीट पर रेप के आरोपी और पीड़िता के वकील के बीच सियासी जंग, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

Janjwar Desk
5 Feb 2022 8:08 AM GMT
Punjab Election 2022 : पंजाब की इस सीट पर रेप के आरोपी और पीड़िता के वकील के बीच सियासी जंग, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट
x

(रेप  पीड़िता और आरोपी विधायक सिमरजीत सिंह बैंस)

Punjab Election 2022 : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बैंस के खिलाफ तल्ख टिप्पणी करने के साथ पंजाब सरकार से रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया, इसके साथ ही महिला के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर में न्यायिक कार्रवाही पर रोक लगा दी...

Punjab Election 2022 : पंजाब के विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) को लेकर सभी दलों का प्रचार अभियान जोरों पर हैं। इस बीच खबर है कि लुधियाना की आत्मनगर सीट (Atmanagar Seat) पर रेप के आरोपी विधायक (Rape Accused MLA) और पीड़िता के वकील के बीच चुनावी जंग देखने को मिलेगी। दरअसल इस सीट पर पंजाब के विधायक व लोक इंसाफ पार्टी (Lok Insaf Party) के नेता सिमरजीत सिंह बैंस (Simerjeet Singh Bains) चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ रेप के आरोप लगे हैं। उन्हें विश्वास है कि उनके सभी विरोधियों की जमानत जब्त हो जाएगी जिसमें पीड़िता के वकील हरीश राय टांडा (Harish Rai Tanda) भी शामिल हैं जिन्होंने उनपर रेप का आरोप लगाया है।

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने हाल ही में सिमरजीत सिंह के खिलाफ लगे बलात्कार के आरोपों से जुड़े मामले पर सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है और पंजाब सरकार (Punjab Govt) से जवाब मांगा है। पीड़िता की ओर से दर्ज एफआईआर के मुताबिक जब उसने एक संपत्ति विवाद के मामले में मदद के लिए सिमरजीत सिंह बैंस से संपर्क किया तो बैंस ने साल 2020 में उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बैंस के खिलाफ तल्ख टिप्पणी करने के साथ पंजाब सरकार से रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही महिला के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर में न्यायिक कार्रवाही पर रोक लगा दी। इसके साथ ही विधायक की गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने विधायक के वकील को फटकार लगाते हए कहा कि वह दो बार के विधायक रहे हैं और उसने महिला के खिलाफ कितने मामले दर्ज किए हैं। अब वह अग्रिम जमानत चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि महिला जेल जाए।

बलात्कार के आरोपी विधायक सिमरजीत के बड़े भाई भी विधायक हैं और वे लुधियाना दक्षिण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बलविंदर बैंस को अपनी तेज तर्रार राजनीति के लिए जाना जाता है। उनके खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके खिलाफ कुल पंद्रह मामले दर्ज हैं। 2016 में पानी के मसले पर चर्चा के दौरान दोनों भाइयों को पंजाब विधानसभा से बाहर निकाल दिया गया था।

सिमरजीत बैंस के खिलाप बलात्कार के मामले में पुलिस चार्जशीट में उनके दो अन्य भाइयों करमजीत सिंह और परमजीत सिंह का भी नाम शामिल है। रेप के मामले में एफआईआर 10 जुलाई 2021 को दर्ज की गई थी और इसमें बलात्कार, हमला, आपराधिक बल, यौन उत्पीड़न और साजिश का आरोप लगाया गया था।

पुलिस ने छह महीने बीत जाने के बाद भी बैंस और अन्य नामजद आरोपियों गिरफ्तार नहीं किया। पिछले साल नवंबर में एक स्थानीय अदालत में चार्जशीट पेश करते हुए लुधियाना पुलिस ने कहा कि विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को गिरफ्तार करने से उनके समर्थक उत्तेजित हो सकते हैं और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा कर सकते हैं।

पुलिस ने यह तर्क दिया था कि एक जनप्रतिनि होने के नाते वे भाग नहीं सकते और न ही अन्य आरोपी भाग सकते हैं जो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। सिमरजीत ने वर्षों से अपनी जीत के पीछे एक छवि बनाई है। साल 2009 में उन्होंने सार्वजनिक रूप से एक अधिकारी की पिटाई की थी और कैमरे पर भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़ने के लिए सरकारी कार्यालयों पर छापे ने उन्हें लोगों के बीच काफी लोकप्रिय बनाया। हालांकि उनके खिलाफ ब्लैकमेल करने समेत कई मामले दर्ज हैं।

Next Story

विविध