Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022: साजिश का शिकार हुई मां तो मैदान में उतरी बेटी, 'लड़की है' लड़कर जीतेगी चुनाव

Janjwar Desk
2 Feb 2022 9:50 AM GMT
UP Election 2022: साजिश का शिकार हुई मां तो मैदान में उतरी बेटी, लड़की है लड़कर जीतेगी चुनाव
x
UP Election 2022: अधिवक्ता दुर्गेश मणि ने बताया कि दो प्रमुख पार्टियों ने हमें टिकट आफर किये। सबसे मुखर होकर और सबसे ईमानदारी से अगर कोई सामने आया तो वो थी प्रियंका गांधी...

UP Election 2022: कानपुर की कल्याणपुर विधानसभा (Kalyanpur Assembly) सीट से कल जेल में बन्द ब्राह्मण बेटी खुशी दुबे की माँ को टिकट मिल चुकने के बाद उनके साथ साजिश हो गई थी। जिसके बाद गायत्री तिवारी की बड़ी बेटी नेहा तिवारी (Neha Tiwari) ने कल नामांकल दाखिल किया था। ताजा मिले इनपुट के मुताबिक आज बुधवार उनका नामांकन ओके भी कर दिया गया है।

बताते चलें कि गायत्री को टिकट मिलने से पहले ही जनज्वार को खबर मिल गई थी कि, उनका टिकट फाइनल हो गया है। हमने ही सबसे पहले अपने पाठकों को बताया कि गायत्री का नाम वोटर लिस्ट से गायब करवा दिया गया है। गायत्री तिवारी (Gayatri Tiwari) को कांग्रेस की तरफ से टिकट मिलने और तमाम प्रयास किये जाने के बाद यह कन्फर्म किया जा चुका है कि गायत्री इस विधानसभा में चुनाव लड़ सकने के लिए अयोग्य हैं। जिसके बाद उनकी बेटी नेहा के नाम टिकट ट्रांसफर हुई।

नेहा तिवारी के साथ दुर्गेश मणि व अन्य

इस पूरे प्रकरण में 'मैं ब्राह्मण हूँ' के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अधिवक्ता दुर्गेेेश मणि त्रिपाठी ने जनज्वार को बताया कि हमनें अपील की थी। हमारी अपील का असर भी हुआ। दो प्रमुख पार्टियों ने हमें टिकट आफर किये। सबसे मुखर होकर और सबसे ईमानदारी से अगर कोई सामने आया तो वो थी प्रियंका गांधी। उन्होंने न केवल कल्याणपुर सीट से खुशी दुबे की माँ को टिकट दी बल्कि, उसकी पूरी कानूनी सहायता भी देने का वचन दिया।

लेकिन प्रियंका के इस फैसले के बाद कल्याणपुर कांग्रेस के कुछ नेता अपनी टिकट कटने के डर से बगावत करने लगे। पूरे समय वो छुटभैया नेता खुशी दुबे के नाम पर राजनीति कर रहे थे। पर जब उसकी माँ की टिकट हुई तो वो खुशी और उसके परिवार के बारे में षड्यंत्र करने लगे, उल्टा सीधा अनर्गल आरोप लगवाने लगे। दुर्भाग्य से वो भी ब्राह्मण हैं। जल्दी ही उसका नाम उजागर करेंगे।

दुर्गेश मणि ने जनज्वार से बात करते हुए कहा कि, 'खुशी दुबे की बड़ी बहन नेहा तिवारी के पति की मृत्यु हो चुकी है, और इनके परिवार पर कितना अत्याचार हुआ ये आप सब को पता ही है। हमारी लड़ाई न्याय अन्याय की है। इनके दूसरी तरफ पूंजीपति है, करोड़पति लोग लड़ रहे पर ये एक गरीब पेंटर की लड़की अपनी बहन के जीवन की रक्षा के लिए चुनाव में उतरी है। ये आपकी बेटी है गरीब घर की उम्मीद है। कल्याणपुर विधानसभा से इनको अपना आशिर्वाद प्रदान करिये,और आपका वोट उस मासूम निर्दोष बच्ची को नया जीवन प्रदान करेगा।'

वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर मैदान में नेहा

जनज्वार को मिली जानकारी के मुताबिक गायत्री तिवारी का नाम उनकी परिवार की वोटर लिस्ट से कटवा दिया गया है। सूत्रों की माने तो यह खेल 20 तारीख के आस पास ही किया गया है। वोटर लिस्ट में गायत्री के पति व उनकी बड़ी बेटी का नाम यथावत दर्ज है लेकिन गायत्री का नाम अब नहीं है। वहीं, अब यह नाम जुड़वाया भी नहीं जा सकता। जिसके बाद नेहा के नाम टिकट ट्रांसफर हुई और नामांकन करवाया गया।

Next Story

विविध