Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 : भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह की IG पत्नी पर आरोप- कर्मचारियों और अधिकारियों पर बना रहीं दबाव, सपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Janjwar Desk
8 Feb 2022 7:27 AM GMT
UP Election 2022 : भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह की IG पत्नी पर आरोप- कर्मचारियों और अधिकारियों पर बना रहीं दबाव, सपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
x

(भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह की आईजी पत्नी के खिलाफ सपा ने चुनाव आयोग को लिखा शिकायती पत्र)

UP Election 2022 : सरोजनीनगर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार राजेश्वर सिंह की आईजी पत्नी लक्ष्मी सिंह पर सपा ने कर्मचारियों व अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है....

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए 49 घंटे का समय भी नहीं बचा है ऐसे में कोई भी दल दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूक रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने एक बार फिर चुनाव आयोग (Election Commission) का दरवाजा खटखटाया है।

दरअसल समाजवादी पार्टी ने लखनऊ की सरोजनी नगर सीट (Sarojani Nagar Seat) से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह (Rajeshwar Singh) की आईजी पत्नी लक्ष्मी सिंह (IG Lucknow Range Laxmi Singh) पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। पत्र में उन्होंने आईजी लक्ष्मी सिंह को तत्काल जनपद से हटाने की मांग की है। पत्र में उनपर पुलिस विभाग के कर्मचारियों और मतदाताओं पर दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। लक्ष्मी सिंह लखनऊ रेंज की आईजी हैं। उनके पति राजेश्वर सिंह प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी के पद से वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल हुए थे।


शिकायती पत्र में समाजवादी पार्टी ने लिखा कि सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह पूर्व पुलिस अधिकारी की पत्नी लक्ष्मी सिंह लखनऊ आईजी रेंज पुलिस के पद पर कार्यरत हैं। ऐसे में वह अपने पति राजेश्वर सिंह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए पद का दुरुपयोग करके पुलिस विभाग के कर्मचारियों व मतदाताओं पर दबाव बना रही हैं। इससे चुनाव प्रभावित हो रहा है और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। इनके पद पर रहते हुए निष्पक्ष चुनाव संपन्न नहीं हो सकेगा।

चुनाव आयोग से सपा ने मांग की है कि लखनऊ आईजी रेंज पुलिस के पद पर कार्यरत लक्ष्मी सिंह को तत्काल प्रभाव से लखनऊ जनपद से बाहर ट्रांसफर कराया जाए और आदर्श आचार संहित का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध