Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 : 'भाजपा के सांसदों विधायकों को कूटा जा रहा इसलिए दिल्ली में कर रहे बैठक', अखिलेश यादव ने कसा तंज

Janjwar Desk
29 Jan 2022 10:18 AM GMT
UP Election 2022 : यूपी में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने जनता से ऐसे की वोट डालने की अपील
x

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने जनता से ऐसे की वोट डालने की अपील

UP Election 2022 : सपा अध्यक्ष ने कहा कि इनके मुख्यमंत्री को जनता में अपमानित होना पड़ रहा है, इसलिए ये यूपी के बाहर दिल्ली में कार्यक्रम कर रहे हैं....

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर हमले तेज कर दिए हैं। मेरठ में एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सांसदों और विधायकों को कूटा जा रहा है इसलिए वे दिल्ली में बैठक कर रहे हैं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बेचैनी है। हर वर्ग के लोग उनके लिए दरवाजे बंद कर रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western UP) के किसानों ने भी भाजपा (BJP) के दरवाजे बंद कर दिए हैं। इसलिए दिल्ली में बैठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनके विधायक और नेता दौड़ाए जा रहे हैं। इनके विधायक सांसद कूटे जा रहे हैं।

सपा अध्यक्ष (Samajwadi Party) ने आगे कहा कि इनके मुख्यमंत्री को जनता में अपमानित होना पड़ रहा है। इसलिए ये यूपी के बाहर दिल्ली में कार्यक्रम कर रहे हैं। उन्होंने अमित शाह के यह कहने पर कि जयंत चौधरी ने गलत घर चुन लिया है, पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जयंत ने भाजपा के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश में दरवाजे बंद कर दिए हैं।

मेरठ से पहले अखिलेश यादव व रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस की। इस दौरान जयंत चौधरी ने अमित शाह के बयान पर कहा कि उन्होंने बात तो मीठी की लेकिन उसके पीछे उनकी मंशा राजनीतिक साजिश वाली लगी, जिसमें षड़यंत्र की बू आ रही थी। इस दौरा उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में उन किसानों में चेतना जगी है जिनके साथ सालों से अन्याय हुआ है और वे लोग चाहते हैं कि रालोद आगे बढ़े।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ रालोद के अलावा, सुभासपा, प्रसपा, जनवादी पार्टी, महान दल, अपना दल कमेरावादी, एनसीपी और टीएमसी ने गठबंधन किया है।

Next Story

विविध