Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 : बरेली के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन, पूर्व BJP विधायक की पत्नी सपा में शामिल

Janjwar Desk
22 Jan 2022 9:22 AM GMT
UP Election 2022 : बरेली के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन, पूर्व BJP विधायक की पत्नी सपा में शामिल
x

 बरेली के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन, पूर्व BJP विधायक की पत्नी सपा में शामिल

UP Election 2022 : बरेली के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन अपनी पत्नी संग समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए....

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले दलबदल का दौर जारी है। शनिवार को बरेली से पूर्व सांसद और मंत्री रहे प्रवीण सिंह ऐरन, उनकी पत्नी पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दामन थाम लिया।

इसके अळावा संडीला से पूर्व भाजपा विधायक महावीर सिंह (Mahaveer Singh) की पत्नी रीता सिंह ने भी सपा को जॉइन कर लिया है। महावीर सिंह तीन बार विधायक रहे और उनका कोरोना से निधन हो गया था। इन सभी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इसी दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव ने भी आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से उम्मीदवार होंगे।

इसके बाद अखिलेश यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के मद्देनजर जनता के लिए कुछ फैसले लिए गए हैं जिसमें तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। हमारी सरकार बनती है तो हम आईटी सेक्टर में 22 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे। अखिलेश ने कहा कि आज 22 तारीख हैं और समाजवादी पार्टी का संकल्प है कि 22 लाख नौजवानों को आईटी सेक्टर में रोजगार और नौकरी देंगे।

इससे पहले अखिलेश यादव ने गायिका और गीतकार नेहा सिंह राठौर का वो वीडियो शेयर किया है जिसमें गाने में योगी सरकार पर निशाना साधा गया है।

Next Story

विविध