Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 : विधायकों-मंत्रियों के पार्टी छोड़ने से खौफ खाये योगी पहुंचे गोरखपुर में दलित के घर खिचड़ी खाने

Janjwar Desk
14 Jan 2022 8:10 AM GMT
UP Election 2022 : विधायकों-मंत्रियों के पार्टी छोड़ने से खौफ खाये योगी पहुंचे गोरखपुर में दलित के घर खिचड़ी खाने
x
UP Election 2022 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के मानबेला के पीरू शहीद मोहल्ले में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दलित अमृत लाल भारती के घर पहुंचे। उन्होंने अमृत लाल का हाल पूछा और खिचड़ी खायी....

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हालत खराब हो गई है। दरअसल बीते कुछ दिनों के भीतर ही एक दर्जन से ज्यादा विधायकों ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। जिन 14 विधायकों ने इस्तीफा दिया है उनमें तीन योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। इसके अलावा पार्टी छोड़ने वालों में दस दलित ओबीसी समुदाय के बड़े नेता हैं। पार्टी के भीतर मची भगदड़ के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दलित घर में खिचड़ी खाने पहुंचे। उनके इस कदम को राजनीति में डैमेज कंट्रोल से जोड़कर देखा जा रहा है।

खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गोरखपुर के मानबेला के पीरू शहीद मोहल्ले में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दलित (Dalit) अमृत लाल भारती के घर पहुंचे। उन्होंने अमृत लाल का हाल पूछा और खिचड़ी खायी।

शुक्रवार सुबह से नगर निगम के कर्मचारी मानबेला की पीरू शहीद दलित बस्ती को चमकाने में जुटे हुए थे। दोपहर 12 बजते ही पूरी बस्ती स्वच्छ दिखने लगी। मुख्यमंत्री करीब साढ़े बारह ब जे अमृत लाल के घर पहुंचे। कार्यक्रम पूर्व निर्धारित होने के कारण अमृत लाल के घर पर खिचड़ी, दही, सब्जी, पापड़ बना हुआ था।

खबरों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर अमृत लाल का परिवार सुबह से उत्साहित था। घर में सुबह से तैयारी की जा रही थी। अमृत लाल भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। उनका परिवार करीब तीस वर्षों से गोरखनाथ मंदिर से जुड़ा हुआ है।

गौरतलब है कि बीते एक हफ्ते के भीतर योगी सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी इस्तीफा दे चुके हैं। इसके अलावा 11 विधायक भी पार्टी छोड़ चुके हैं। इनमें से अधिकांश दलित ओबीसी समुदाय के बड़े नेता हैं। इसलिए भाजपा को अपने बड़े वोटबैंक खिसकने का डर सता रहा है। चुनाव से ऐन वक्त पहले इन इस्तीफों ने भाजपा की नींद उड़ाकर रख दी है।

Next Story

विविध