Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Yogi Adityanath UP Election 2022 : योगी के गोद में इस बच्चे की तस्वीर पर गरमाई है राजनीति, इमेज बदलने की कर रहे कोशिश ?

Janjwar Desk
7 Feb 2022 11:51 AM GMT
Yogi Adityanath UP Election 2022 : योगी के गोद में इस बच्चे की तस्वीर पर गरमाई है राजनीति, इमेज बदलने की कर रहे कोशिश ?
x

(मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोदी में इजान)

Yogi Adityanath UP Election 2022 : योगी आदित्यनाथ काफी देर तक बच्चे को खोद में खेलाते रहे, बच्चे के अभिभावक भी मुख्यमंत्री की गोद में अपने बच्चे को खेलता देख खुश हो गए। इसके बाद से बहस शुरू हो गई है कि क्या योगी आदित्यनाथ अपनी छवि को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। क

Yogi Adityanath UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से पहले सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। हिंदुत्ववादी नेता के रूप में पहचान रखने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी लगातार प्रचार अभियान चलाकर जनता को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में वे पिछले दिनों आगरा में थे। उसी समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का जन चौपाल कार्यक्रम शुरु हुआ तो वे भी उससे जुड़ गए। कार्यक्रम को देखने के लिए स्थानीय लोग पहुंचे। इसमें मुस्लिम समुदाय की महिलाएं भी शामिल थीं। वहां एक बच्चे को देख योगी ने उसे अपनी गोद में ले लिया।

कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath UP Election 2022) काफी देर तक बच्चे को खोद में खेलाते रहे। बच्चे का नाम इजान बताया जा रहा है। बच्चे के अभिभावक भी मुख्यमंत्री की गोद में अपने बच्चे को खेलता देख खुश हो गए। इसके बाद से बहस शुरू हो गई है कि क्या योगी आदित्यनाथ अपनी छवि (Image) को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। कहीं उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में बदलते समीकरण के कारण उन्होंने अपना रुख बदलना शुरू तो नहीं कर दिया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western UP) में किसान आंदोलन का असर तो देखने को मिल ही रहा है लेकिन भाजपा यहां किसी तरह अभी छवि सुधारने की कोशिश में जुटी हुई है। पार्टी ने जनता के बीच जाति-धर्म की जगह विकास की बात करनी शुरू कर दी है। उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से परिचित कराया जा रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी इस प्रकार के व्यवहार से मुस्लिम वोट बैंक की नाराजगी से होने वाले नुकसान को पाटने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि हाल ही में न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में जब उनसे मुस्लिमों को टिकट न देने और उनसे संबंधों के बारे में पूछा गया उन्होंने अजीबोगरीब जवाब दिया था। योगी ने कहा कि जिसका विरोध भारत और भारतीयता से है उससे हमारा विरोध है।

उन्होंने कहा था कि मुसलमानों से मेरा वहीं रिश्ता है जो उनका मुझसे हैं। यूपी सरकार (UP Govt) में मेरे साथ एक मुस्लिम मंत्री हैं, उनका नाम मोहसिन रजा (Mohsin Raza) है। इसके अलावा मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) केंद्र में काम कर रहे हैं। यही नहीं केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohd Khan) हैं। हमारा चेहरे, जाति और मजहब से कोई विरोध नहीं है लेकिन जिसका विरोध भारत और भारतीयता से है उससे हमारा विरोध है।

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से मतदान शुरु होना है। सात चरणों में मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को सामने आएंगे।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध