Begin typing your search above and press return to search.
वीडियो

Video: फिल्म पठान के 'बेशरम रंग' में क्या शाहरूख खान की एंट्री से तमतमा रही सत्ताधारी गैंग?

Janjwar Desk
15 Dec 2022 1:34 PM GMT
x
Video: भक्तों के अनुसार, भगवाधारण की हुई स्त्री को मनोज तिवारी, रविकिशन शुक्ला, निरहुआ या फिर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लेवल का हीरो ही छू सकता है। इधर हिंदू महासभा ने फिल्म से इस गाने को ही हटाने की मांग कर दी है...

Video: सोशल मीडिया पर शाहरूख की फिल्म पठान का बॉयकाट (Bycott Pathan) चल रहा है। फिल्म का गाना है, बेशरम रंग। भक्तों को शायद लगा है कि भगवा कपड़ा पहने हिरोईन के रंग को बेशरम (Besharam Song) कहा जा रहा है। समरेंद्र सिंह लिखते हैं कि भगवा या पीले कपड़े में सुंदर स्त्रियां कुछ अधिक ही खूबसूरत लगती हैं। तो हो सकता है यही बात ध्यान में रखकर पिक्चर बनाने वालों को इस रंग के कपड़े पहनाने का आइडिया दिमाग में आया हो।

लेकिन भारतीय विधान के मुताबिक अंडभक्तों के जेहन में भगवा कपड़ा (Bhagwa Color) धर्म से जुड़ा है। काहे से भक्तों ने अपने-अपने इश्वर को भी इसी रंग के कपड़ों में देख रखा है। अब जब उनके भगवान इस तरह के कपड़े पहनते हैं तो कोई खान कैसे उसी रंग के कपड़े पहने स्त्री को हाथ लगा सकता है। भक्तों के अनुसार, भगवाधारण की हुई स्त्री को मनोज तिवारी, रविकिशन शुक्ला, निरहुआ या फिर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लेवल का हीरो ही छू सकता है। इधर हिंदू महासभा ने फिल्म से इस गाने को ही हटाने की मांग कर दी है। पता नहीं ये संगठन मनोज कुमार की पूरब और पश्चिम के समय था कि नहीं.. जो चिलम पीती सायरा बानों को देखकर भड़का नहीं था।

खैर.. अगर बिकिनी पहनकर, अंगप्रदर्शन करने जैसी बात है तो यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। राम तेरी गेगा मैली में मन्दाकिनी ने ब्रा पहनी थी। और भी कई हिरोइन प्रदर्शन कर चुकी हैं। परवीन बॉबी, जीनत अमान बड़ी फेमस अदाकारा थीं। इस लिस्ट में रवीना टंडन और माधुरी दीक्षित का नाम कैसे छोड़ा जा सकता है जिन्होंने भगवा कपड़ों में लटके-झटके दिखाये थे। भोजपुरी सिनेमा के तीनों फूहड़ सुपरस्टार आज बिकिनी की दम पर सांसद बने बैठे हैं। रही बात भगवा रंग की तो ये सिर्फ और सिर्फ अंधभक्तों के दिमाग का बुखार मात्र है और कुछ नहीं।

महासुंदरी कटरीना कैफ ने फिल्म दे दना दन के एक गाने में भगवा वस्त्र पहने थे तब भक्त मंडली कौन से बिल में जा घुसी थी। साहब का आमचुसाऊ इंटरव्यू लेने वाले अक्षय कुमार की सास डिंपल कपाडिया भी कितनी दफा बिकनी पहनकर सीन शॉट फिल्मा चुकी है। लेकिन तब एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा तो कभी नहीं बोले। जैसा आज उन्होंने कहा कि दीपिका वही हैं जो जेएनयू के टुकड़े टुकड़े गैंग में शामिल रही हैं। मिश्राजी की इस गाने को सुनकर भावनाएं अगर कहीं थी तो टूटकर बिखर गई हैं।

वैसे भी कोरोना महामारी के बाद बहुतायत देखा जा रहा है कि समाज के भीतर एक ऐसी जमात पैदा हुई है जो हर चीज में कदम से पहले अपनी बकलोली सामने रख दे रही है। हर एक को तमाशा खड़ा करना है। घर में बच्चे स्कूल जा पाएं या नहीं, शरीर ढ़कने के लिए पूरा कपड़ा है या नहीं, घर में परिवार को भरपेट खाना नसीब हो रहा कि नहीं, नौकरी लायक लौंडा बेरोजगार क्यों घूम रहा? इन सवालों पर लोग माथापच्ची नहीं करेंगे। क्योंकि इससे उनकी अंधभक्ति..अरे नहीं अंडभक्ति को ठेस जो पहुंचेगी।

ठेस तब नहीं पहुंचेगी जब वे किसी की बिकनी और चड्ढी को देखकर चिल्ला पड़ते हैं..अबे रंग देखो इसकी चड्ढी का, भगवा पहने है। ये सब नहीं चलेगा? आखिर सरकार भी तो पिताजी की चल रही इनके। जो अपनी सत्ताधारी गैंग को किसी ना किसी टारगेट रक लगाकर वोटों का ध्रुवीकरण करने की राजनीति सेंक रहे हैं। लेकिन वे समाज में नफरत कितनी भर रहे हैं, ये कुर्सी पर बैठे अनपढ़ों के जाने के बाद पता चलेगा।

पूरा वीडियो इस लिंक पर भी देखा जा सकता है.. Janjwar Media

Next Story

विविध