दुनिया

बीमार महिला को डॉक्टर ने बताया इलाज, बोला मेरे साथ सेक्स करो ठीक हो जाओगी, ऐसे खुली पोल

Janjwar Desk
25 Nov 2021 2:20 PM GMT
file photo
x

file photo

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय महिला ने शिकायत की कि वह अपने रोगियों को सेक्स के साथ ठीक करने की पेशकश कर रहा था। इसके बाद खोजी समाचार कार्यक्रम ‘ले लेने’ द्वारा इतालवी डॉक्टर को एक्सपोज़ करने का फैसला किया गया। इसके लिए एक महिला एक्ट्रेस ने डॉक्टर को अपने रोग के बारे में बताया और इलाज के लिए सलाह मांगी।

नई दिल्ली: एक इतालवी डॉक्टर को उस वक्त शर्मिंदा होने पड़ा जब उसे पता चला कि होटल के कमरे में उसके मौजूद महिला एक पेशंट नहीं बल्कि एक एक्ट्रेस है। एक्ट्रेस एक स्टिंग ऑपरेशन का हिस्सा थी जो जानेमाने डॉक्टर के दावे को एक्सपोज़ करने के लिए एक टीवी क्रू के साथ जुडी थी।

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय महिला ने शिकायत की कि वह अपने रोगियों को सेक्स के साथ ठीक करने की पेशकश कर रहा था। इसके बाद खोजी समाचार कार्यक्रम 'ले लेने' द्वारा इतालवी डॉक्टर को एक्सपोज़ करने का फैसला किया गया। इसके लिए एक महिला एक्ट्रेस ने डॉक्टर को अपने रोग के बारे में बताया और इलाज के लिए सलाह मांगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि, डॉ. जियोवानी मिनीलो नाम के डॉक्टर जिन्हे डॉ. मैजिक फ्लूट के नाम से पहचाना जा रहा है एक होटल के कमरे में एक महिला के साथ पकडे गए। दरअसल, डॉक्टर ने कथित तौर पर दावा किया था कि, उनके साथ यौन संबंध बनाकर महिला अपनी बीमारी को ठीक कर सकती है। उन्होंने कथित तौर पर महिला से उनके साथ सेक्स करने की पेशकश की थी। स्टिंग ऑपरेशन में डॉक्टर ने होटल के कमरे में महिला के साथ अर्धनग्न अवस्था में पकड़े जाने के बाद इस्तीफा दे दिया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि, दक्षिणी शहर बारी में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जियोवानी मिनीलो, एक गुप्त टीवी स्टिंग में एक अभिनेत्री ने हिस्सा लिया। डॉक्टर ने महिला को बताया की उसे मानव पेपिलोमावायरस (एचपीवी) था, जो एक यौन संक्रमित वायरस है जो कैंसर भी पैदा कर सकता है। इसके बाद डॉक्टर ने इसका एक इलाज सेक्स बताया और उसने महिला से उसके साथ कथित तौर पर सेक्स करने की पेशकश की।

रिपोर्ट में कहा गया है कि, अपने वकील के माध्यम से,डॉक्टर ने कहा है कि, मैंने 40 से अधिक वर्षों में सैकड़ों महिलाओं का सफलतापूर्वक इलाज किया है। मैंने केवल एक वैकल्पिक उपचार का प्रस्ताव दिया है जिसके रिज़ल्ट पहले सामने आए हैं। उन्होंने कहा, मैंने कभी भी महिलाओं को अपने साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर नहीं किया है।

Next Story

विविध