Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Russia-Ukraine War : यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में पुतिन की सेना को लगा अबतक का सबसे बड़ा झटका, मारा गया मेजर जनरल

Janjwar Desk
3 March 2022 11:26 AM GMT
Russia-Ukraine War : यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में पुतिन की सेना को लगा अबतक का सबसे बड़ा झटका, मारा गया मेजर जनरल
x

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में पुतिन की सेना को लगा अबतक का सबसे बड़ा झटका, मारा गया मेजर जनरल

Russia-Ukraine War : रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच रूसी सेना को बड़ा झटका लगा है, दरअसल पुतिन के सेना के एक हाई रैंक अधिकारी की युद्ध में मौत हो गई है...

Russia-Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच आठवें दिन भी भीषण युद्ध जारी है। रूस (Russia) की ओर से पिछले तीन दिनों में भारी गोलीबारी और मिसाइलों से हमले हुए हैं। मिसाइलों के जरिए यूक्रेन (Ukraine Crisis) की कई सरकारी इमारतों को निशाना बना गया है। रूसी सेना लगातार अपना कब्जा बढ़ाते जा रही है। यूक्रेन का खेरसोन शहर भी अब रूस के कब्जे में है। लेकिन इस लड़ाई में रूस को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। खबर है कि रूसी सेना के मेजर जनरल रैंक के अधिकारी आंद्रेई सुखोवेत्सकी की इस लड़ाई में मौत हो गई हैं।

पूर्व यूरोप के प्रमुख मीडिया समूह नेक्सटा (Nexta) की रिपोर्ट के मुताबिक रूस की सेना के मेजर जनरल आंद्रेई सुखोवेत्स्की (Russian major general Andrei Sukhovetskiy) की इस लड़ाई में मौत हो गई है। रूसी खेमे में पहली आई रैंक अधिकारी की मौत पुतिन की सेना के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। रूस की ओर से जंग के ऐलान के बाद से आठ दिन बीत चुके हैं, दोनों देशों की ओर से एक दूसरे को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया जा रहा है।

इससे पहले बुधवार को रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि अबतक यूक्रेन के 498 सैनिक मारे गए हैं और 1597 घायल हो गए हैं। मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने उन खबरों को खारिज कर दिया जिसमें रूस को भारी नुकसान होने का दावा किया जा रहा था। मेजर ने जो आंकड़े साझा किए वे रूसी रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों से बेहद ज्यादा थे। कोनाशेनकोव ने कहा कि 2870 से अधिक सैनिक मारे गए हैं और करीब 3700 घायल हो गए हैं जबकि 572 को बंदी बना लिया गया है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच बड़ी संख्या में भारतीय वहां फंसे हुए हैं जिनमें से अधिकांश छात्र हैं। भारतीय नागरिकों को लेकर रूस और यूक्रेन एक दूसरे देशों पर पलटवार कर रहे हैं।

रूस ने बुधवार को दावा किया कि वो भारतीयों को यूक्रेन में युद्ध से निकालने की हर संभव कोशिश कर रहा है लेकिन यूक्रेन की सेना भारतीय छात्रों के एक समूह को ढाल बनाकर इस्तेमाल कर रही है। हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने छात्रों को ढाल बनाने के रूस के दावे को खारिज किया।

वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने रूस के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया और आरोप लगाया कि रूस की सेना भारत, पाकिस्तान, चीन और अन्य देशों के छात्रों को बंध बना रही है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध