Begin typing your search above and press return to search.
अंधविश्वास

अंधविश्वास : झारखंड के खूंटी में डायन के संदेह में माता-पिता सहित बेटी की सिर काट कर हत्या

Janjwar Desk
29 Oct 2020 2:59 AM GMT
अंधविश्वास : झारखंड के खूंटी में डायन के संदेह में माता-पिता सहित बेटी की सिर काट कर हत्या
x

नशे में धुत शख्स ने बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसा दिया

बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला की मौत हो गई थी, इसके बाद उसके परिजनों को यह संदेह हुआ कि डायन करने के कारण ही उसकी मौत हुई है, ऐसे में तीनों की हत्या कर दी गई...

जनज्वार। झारखंड के खूंटी जिले में एक दंपती और उनकी बेटी की डायन होने के संदेह में गर्दन काट कर धड़ से अलग कर दिया गया और तीनों के शव को एक गड्ढे में डाल दिया। इस मामले का खुलासा बुधवार, 28 अक्टूबर को रबा नदी झील के पास छानबीन के दौरान शव मिलने पर हुआ।

खूंटी जिले के सोयको थाना क्षेत्र के कुदा गांव के बिरसा मुंडा, उनकी पत्नी सुकरू पूर्ति और बेटी सोमवारी पूर्ति पिछले 21 दिन से लापता थे। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी और उनकी तालाश की जा रही थी। इसी दौरान बुधवार को झील के पास से क्षत-विक्षत शव को बरामद किया गया। तीनों की गला काट कर हत्या करने के बाद एक गड्ढे में शव को डाल कर दफना दिया गया था।

एसडीपीओ आशीष कुमार महली ने डायन-बिसाही के संदेह में हत्या किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा है कि इस मामले को 15 लोगों ने मिल कर अंजाम दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों सोमा मुंडा, रघु मुंडा व विश्राम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य दूसरे आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

बच्चे को जन्म देने वाली एक महिला की मौत पर हुआ था संदेह

जानकारी के अनुसार, कुदा गांव की एक महिला पिछले दिनों मां बनी थी। बच्चे को जन्म देने के कुछ दिन बाद उस महिला की मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों को यह संदेह हुआ कि बिरसा मुंडा ने डायन-बिसाही कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। उक्त महिला के परिजनों, एक ओझा व अन्य ने बिरसा मुंडा व उनकी पत्नी सुकरू पूर्ति पर डायन करने का आरोप लगाया।

इसके बाद सात अक्तूबर से वे लोग लापता हो गए। इसके बाद बिरसा मुंडा की दूसरी बेटी तेलानी ने 12 अक्टूबर को पुलिस में एफआइआर दर्ज करायी और आरोप लगाया कि उसके मां-बाप व बहन का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस के इस मामले में संदेह है कि जिस दिन अपहरण किया गया था, उसी दिन हत्या की गई थी। पुलिस आरोप लगाने वाले ओझा की भी तलाश कर रही है।

Next Story

विविध