Begin typing your search above and press return to search.
कोविड -19

कोविड लॉकडाउन: दिल्ली से मजदूरों को लेकर लौट रही बस पलटी, 3 की मौत-24 घायल

Janjwar Desk
20 April 2021 8:24 AM GMT
कोविड लॉकडाउन: दिल्ली से मजदूरों को लेकर लौट रही बस पलटी, 3 की मौत-24 घायल
x
बताया जा रहा है कि बस ओवर लोड थी। जोरासी घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई....

जनज्वार डेस्क। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने एक बार फिर मजदूरों के लिए संकट खड़ा कर दिया है। प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौटने लगे हैं। इस बीच दिल्ली से प्रवासी मजदूरों और छात्रों को लेकर लौट रही बस ग्वालियर झांसी राजमार्ग पर पलट गई है।हादसे के बाद मजदूर जान बचाने के लिए खिड़की से बाहर निकलते नजर आए। इस भयावह हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक का ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

इस हादसे में 24 लोगों के घायल होने की खबर है। 5 मजदूरों की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। घायल लोगों का इलाज ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस ओवर लोड थी। जोरासी घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के बाद कई मजदूर नीचे दब गए थे। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत लोगों का रेस्क्यू किया है। उसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

खबरों के मुताबिक बस दिल्ली से टीकमगढ़ जा रही थी। इसमें ज्यादातर मजदूर छतरपुर और दमोह के सवार थे। यह इलाका बुंदेलखंड में आता है। बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर लोग दिल्ली में रहकर काम करते हैं। लॉकडाउन की खबर के बाद सभी लोग अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध