Begin typing your search above and press return to search.
कोविड -19

गुरमीत राम रहीम हुआ कोरोना पॉजिटिव, रेप के मामले में काट रहा 20 साल की सजा

Janjwar Desk
6 Jun 2021 12:02 PM GMT
गुरमीत राम रहीम हुआ कोरोना पॉजिटिव, रेप के मामले में काट रहा 20 साल की सजा
x

(डेरा प्रमुख अपनी दो महिला अनुयायियों से रेप मामले में 2017 से ही सुनारिया जेल में बंद है)

अधिकारियों ने बताया कि 3 जून को राम रहीम सिंह को रोहतक की सुनारिया जेल से भारी पुलिस सुरक्षा में पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया था.....

जनज्वार डेस्क। रेप के मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को भी कोरोना हो गया है। तीन दिन पहले उसे जेल प्रशासन चेकअप के लिए रोहतक पीजीआई में ले गया था। सुनारिया जेल में बंद सिंह ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। जांच के दौरान उसे कोरोना होने की पुष्टि हुई।

डेरा प्रमुख अपनी दो महिला अनुयायियों से रेप मामले में 2017 से ही सुनारिया जेल में बंद है। पंचकुला में विशेष सीबीआई अदालत ने उसे 20 साल की जेल की सजा सुनाई थी।

अधिकारियों ने बताया कि 3 जून को राम रहीम सिंह को रोहतक की सुनारिया जेल से भारी पुलिस सुरक्षा में पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया था।

उन्होंने बताया कि डेरा प्रमुख की कुछ जांच हुई जिनमें पेट का सीटी स्कैन भी शामिल है। बाद में उसे वापस जेल भेज दिया गया। सिंह को तीन हफ्ते पहले चक्कर आने और रक्तचाप में उतार-चढ़ाव की शिकायत के बाद पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उस समय अस्पताल में रात भर रखने के बाद डेरा प्रमुख को छुट्टी दे दी गई थी।

डॉक्टरों के सात सदस्यीय बोर्ड की जांच में हालत स्थिर पाए जाने के बाद सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद फिर से उसकी तबीयत खराब होने पर अस्‍पताल में जांच की गई जिसमें उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले अपनी बीमार मां से मिलने के लिए डेरा प्रमुख ने पैरोल की अर्जी लगाई थी

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध