Begin typing your search above and press return to search.
आंदोलन

मानेसर बेलसोनिका ऑटो कॉम्पॉनेंट कंपनी प्रबंधन मनमाने तरीके से श्रमिकों को नौकरी से कर रहा बाहर, विरोध में आज से भूख हड़ताल शुरू

Janjwar Desk
4 May 2023 7:43 AM GMT
मानेसर बेलसोनिका ऑटो कॉम्पॉनेंट कंपनी प्रबंधन मनमाने तरीके से श्रमिकों को नौकरी से कर रहा बाहर, विरोध में आज से भूख हड़ताल शुरू
x
Sonipat news : कंपनी प्रबंधन द्वारा छिपी छंटनी के खिलाफ पिछले दो वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। प्रबंधन ने पिछले वर्ष 2022 में 3 स्थाई श्रमिकों को बर्खास्त कर दिया था। उसके बाद प्रबंधन ने 17 मार्च 2023 को 3 यूनियन पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। उसके बाद प्रबंधन ने 30 मार्च 2023 को 10 श्रमिकों को यूनियन गतिविधियों के कारण सस्पेंड कर दिया था....

Sonipat news : हरियाणा के मानेसर में स्थित बेलसोनिका ऑटो कॉम्पॉनेंट इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूरों को नौकरी से निकाले जाने केे खिलाफ लंबे समय से यूनियन संघर्षरत है। मजदूर यूनियन का कहना है कि पूरे ही औद्योगिक क्षेत्र में कंपनियों की तानाशाही तथा मजदूर विरोधी कृत्यों हो रहे हैं, बिना कारण के उनकी रोजी-रोटी पर लात मारी जा रही है।

पिछले दो सालों से बेलसोनिका ऑटो कॉम्पॉनेंट इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा छंटनी किये जाने के खिलाफ सोनीपत यूनियन ने अब हड़ताल शुरू कर दी है। यूनियन पदाधिकारियों का आरोप है कि मजदूर कंपनी प्रबंधन द्वारा छिपी छंटनी के खिलाफ पिछले दो वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। प्रबंधन ने पिछले वर्ष 2022 में 3 स्थाई श्रमिकों को बर्खास्त कर दिया था। उसके बाद प्रबंधन ने 17 मार्च 2023 को 3 यूनियन पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। उसके बाद प्रबंधन ने 30 मार्च 2023 को 10 श्रमिकों को यूनियन गतिविधियों के कारण सस्पेंड कर दिया था।

दिनांक 07 अप्रैल 2023 को 3 पुराने ठेका श्रमिकों को जिनको यूनियन की सदस्यता दी गई थी, को बर्खास्त कर दिया था। दिनांक 21 अप्रैल 2023 को प्रबंधन ने 11 श्रमिकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। प्रबंधन ने अब तक लगभग 13 श्रमिको को सस्पेंड व 17 श्रमिको को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

इस साल 03 मार्च 2023 को सहायक श्रम आयुक्त गुड़गांव की मध्यस्थता में चली वार्ता व 21 मार्च 2023 को अतिरिक्त उपायुक्त महोदय गुड़गांव की मध्यस्थता में चली समझौता वार्ता के दौरान यूनियन और प्रबंधन को यथास्थिति व शांति बनाए रखने के आदेश/निर्देश दिए गए थे, लेकिन प्रबंधन ने श्रम विभाग व प्रशासनिक अधिकारी के आदेशों और निर्देशों को ठेंगा दिखा दिया। यूनियन ने शिकायतों, सामूहिक मांग पत्रों व ज्ञापन के माध्यम से विवाद को निपटाने की गुहार लगाई, लेकिन यूनियन की गुहार को सभी अधिकारी अनदेखा कर रहे हैं।

यूनियन ने विवादों को निपटाने के लिए आज 04 मई 2023 से क्रमिक भूख हड़ताल का निर्णय लिया है। आज दिनांक 04 मई 2023 को यूनियन के दो पदाधिकारी यूनियन के महासचिव अजीत सिंह व यूनियन के उपप्रधान राजपाल क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

यूनियन की मांगें

1. मजदूर विरोधी चार लेबर कोड्स रद्द करो।

2. स्थाई कार्य पर स्थाई रोजगार के कानूनी प्रावधान को लागू करो।

3. 17 बर्खास्त व 13 सस्पेंड श्रमिको को काम पर तत्काल वापिस लो।

4. खुली-छिपी छंटनी पर रोक लगाओ। फर्जी दस्तावेजों व अनुशासनहीनता के नाम पर श्रमिकों को दिए गए आरोप पत्रों व कारण बताओ पत्रों को रद्द करो।

5. यूनियन के सामूहिक मांग पत्रों का सम्मानजनक निपटारा करो।

6. स्थाई कार्य पर ठेका/अस्थाई श्रमिको द्वारा कराए जा रहे हैं कार्य को लेकर बेलसोनिका प्रबंधन के खिलाफ अनुचित श्रम अभ्यास की उचित कार्यवाही की जाए।

Next Story