Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Aaj Ki Taza Khabar, 1 Octomber 2021: पढ़िए आज की सभी ताजा खबरें और मुख्य समाचार

Janjwar Desk
30 Sep 2021 5:53 PM GMT
Aaj Ki Taza Khabar 17 December 2021: आज की ताजा खबर पेश है एक क्लिक में यहां
x

Aaj Ki Taza Khabar 17 December 2021: आज की ताजा खबर पेश है एक क्लिक में यहां

Aaj Ki Taza Khabar, 1 October 2021: पढ़िए आज की सभी ताजा खबरें और मुख्य समाचार

Aaj Ki Taza Khabar, 1 Octomber 2021: अपने निजी काम से देहरादून (Dehradun) आये आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर (S.S. Kaler) के पुत्र की लाश होटल (Dead Body In Hotel) के कमरे से संदिग्ध हालात में बरामद हुई है। घटना से प्रशासनिक व राजनैतिक हलकों में सनसनी मची हुई है। मौत के कारणों की वजह जानने के लिए लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी जा चुकी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर उधमसिंहनगर के खटीमा निवासी हैं। उनके 24 वर्षीय बेटे सिकंदर कलेर का कैश से जुड़ा व्यवसाय है। कारोबारी सिलसिले में सिकंदर का बाहर आना-जाना लगा रहता है। इसी सिलसिले में सिकन्दर कल बुधवार को देहरादून आये थे। सिकन्दर ने राजपुर रोड स्थित जाखन इलाके के होटल में रूम लिया था।

Read Full Story : Uttarakhand News : आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बेटे की होटल में मिली लाश

Farmers Movement : कृषि कानूनों के तहत केंद्र सरकार एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) खत्म करना चाहती है, यह आशंका आंदोलन (Farmers Movement) कर रहे किसानों ने जताई थी। हरियाणा में किसानों की यह आशंका अब सही साबित होती नजर आ रही है। सरकार ने इस बार बाजरे की फसल (Millet Crop) कुल फसल का 25 प्रतिशत ही एमएसपी पर खरीदने की घोषणा कर दी है। सरकार की इस घोषणा से बाजरा उत्पादक किसान सकते में हैं। बाजरे का एमएसपी 2250 रुपए है। किसानों ने बताया कि हरियाणा (Haryana) के महेंद्रगढ़, भिवानी, रेवाड़ी, दादरी और हिसार में बड़े पैमाने पर बाजरे की खेती होती है। सरकार ने जो निर्णय लिया है, यह यदि फसल बुवाई से पहले ले लिया जाता तो उन्हें इस तरह की दिक्कत न होती। अब अचानक यह निर्णय ले लिया है, इससे तो वह बाकी की 75 प्रतिशत फसल कहां लेकर जाए? यह सवाल उनके सामने खड़ा हो रहा है। महेंद्रगढ़ के गांव बरौली निवासी किसान सुखपाल सिंह 32 ने बताया कि इस वक्त बाजार में बाजरा 1000 से लेकर 1200 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है।

Read Full Story : Farmars Movement : कृषि कानूनों का असर हरियाणा में आने लगा नजर, सरकार सिर्फ 25 प्रतिशत बाजरा खरीदेगी MSP पर

Hathras Gangrape Case: हाथरस गैंगरेप कांड को हुये एक साल का समय पूरा हो गया। पिछले साल आज ही के दिन यूपी पुलिस ने पीड़िता की मौत के बाद परिवार की मर्जी के बगैर ही उसका शव जला दिया था। घटना के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया तक में कवरेज हुई थी। इस कांड कोे लेकर प्रशासन सहित सरकार की भी तमाम किरकिरी हुई थी। पिछले साल की घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार का घर सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की निगरानी में है। दरवाजे पर मेटल डिटेक्टर सहित सीआरपीएफ (CRPF) के 100 से ज्यादा जवान तैनात हैं। बारिश की वजह से यहां पानी भर गया है, मेटल डिटेक्टर भी आधा पानी में डूबा है।

Read Full Story : बिटिया की दर्दनाक मौत भी न बदल सकी मानवीय हिकारत, घटना के बाद से छावनी में तब्दील है पीड़िता का घर

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejariwal) फिलहाल अपने दो दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। केजरीवाल ने आज गुरुवार को अपने मिशन पंजाब (Mission Punjab) के तहत कई वादे किए। अपने दो दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान गुरुवार को केजरीवाल ने लुधियाना में प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference in Ludhiana) की और पंजाब के लोगों को छह गारंटी दी। केजरीवाल ने घोषणा की कि पंजाब में सभी को मुफ्त इलाज मिलेगा। हालांकि, सीएम चेहरे पर केजरीवाल ने कहा कि समय आने पर इसका खुलासा किया जाएगा। वहीं, भगवंत मान (Bhagawant Maan) को लेकर पूछे गए एक सवाल के जबाब में केजरीवाल ने उन्हें अपना छोटा भाई बताया। साथ ही उन्होंने मीडिया में भगवंत मान की नाराजगी की खबरों को गलत बताया।

Read Full Story : केजरीवाल ने किया वादा- पंजाब के हर निवासी को मुफ्त इलाज, दवा और ऑपरेशन लेकिन CM फेस का नहीं किया एलान

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story