Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Aaj Ki Taza Khabar 11 november 2021: पढ़ें देश की बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में जानें आज की ताजा खबर

Janjwar Desk
10 Nov 2021 6:17 PM GMT
Aaj Ki Taza Khabar 11 november 2021: पढ़ें देश की बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में जानें आज की ताजा खबर
x

(आज की ताजा खबरें )

Aaj Ki Taza Khabar 11 november 2021: Janjwar आपको रखेगा ताजा घटनाओं और खबरों Aaj Ki Taza Khabar से अपडेट। पेश है आज की ताजा खबरों का बुलेटिन Aaj Ki Taza Khabar 11 november 2021 । today live india up local update breaking news । today latest news in hindi

Aaj Ki Taza Khabar 11 november 2021: सोनीपत (Sonipat Crime News) में जिस रेसलर निशा दहिया (Nisha Dahiya Murder Case) और उसके भाई व मां को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की वह नेशनल लेवल की खिलाड़ी निशा दहिया न होकर स्थानीय यूनिवर्सिटी लेबल पर खेलने वाली एक दूसरी खिलाड़ी हैं, जिनका नाम भी वही है। इस हत्याकांड को एकेडमी के कोच ने ही अंजाम दिया है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। गुस्साए लोगों ने इस एकेडमी में तोड़-फोड़ शुरू कर दी है। इसमें निशा दहिया और उसके भाई की मौत हो गई। हत्याकांड में गंभीर हालत में जख्मी निशा की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, नाम समान होने के कारण घटना की खबर सामने आने के बाद मीडिया में नेशनल लेवल की रेसलर निशा दहिया की हत्या की खबरें प्रमुखता से चलने लगीं। इसके बाद नेशनल लेवल की रेसलर निशा दहिया ने वीडियो जारी कर अपनी कुशलक्षेम बताई है।

Read Full Story : Wretsler Nisha Dahiya : नेशनल रेसलर निशा दहिया सुरक्षित, खुद वीडियो जारी कर दी जानकारी

भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल (Kamla Nehru Hospital Fire Tragedy) में सोमवार, 7 नवंबर 2021 की आधी रात को अचानक आग लग गई थी। आग की चपेट में आकर झुलस जाने से कुछ नवजात शिशुओं (Newborn Children) की दर्दनाक मौत हो गई। कई तो ऐसे नवजात शिशु थे जिनका जन्म आग लगने से कुछ ही घंटे पहले हुआ था। जब कमला अस्पताल धू- धू कर जल रहा था और चारों तरफ चीख़-पुकार और चीत्कार की आवाजें सुनाई दे रहीं थी तो ठीक उसी वक्त शहर का एक शख्स फरिश्ता बनकर आया। उसने कई शिशुओ की जान बचा ली। हालांकि, दुर्भाग्यवश खुद अपने घर के नवजात बच्चे की जान वो नहीं बचा पाया। सोमवार, 7 नवंबर की सुबह 8 बजे रचना ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। दोनों लड़कियां थीं। दोपहर क़रीब 3 बजे रईस कुरैशी अपने बेटे को बेड पर 'खेलते' देखकर घर के लिए निकल गए थे।

Read Full Story : Bhopal Hospital Fire : आठ बच्चों की जान बचाई लेकिन अपने भतीजे को नहीं बचा सके रइस खान

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद अमरोहा (Amroha) से एक चोरी की घटना (Amroha Crime News) सामने आई है। यह चोरी रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगेश्वरी में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने भारतीय किसान यूनियन (BKU) नेता ठाकुर महेश सिंह (Thakur Mahesh Singh) के भाई और अन्य दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना मंगलवार की रात को हुई। चोरों ने भारतीय किसान यूनियन नेता के भाई समेत तीन घरों से कपड़े, आभूषण, नगदी के साथ-साथ 10 लाख का सामान भी चोरी कर लिया। इस पूरी घटना की जानकारी बुधवार को हुई। गंगेश्वरी गांव के निवासी ठाकुर महेश सिंह भारतीय किसान यूनियन के हसनपुर तहसील अध्यक्ष है। चोरों ने उनके बड़े भाई सुरेश ठाकुर (Suresh Thakur) के घर में रात में चोरी को अंजाम दिया है। जिस समय सभी घर वाले सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Read Full Story : Amroha Crime News : BKU नेता ठाकुर महेश सिंह के भाई समेत तीन घरों से 10 लाख का सामान चोरी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी (Virat Kohli daughter rape threat) को रेप की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। 23 वर्षीय रामनागेश श्रीनिवास अगुबथिनी (Ramnagesh Srinivas akubathini) को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। अगुबथिनी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगुबथिनी को पुलिस अब मुंबई लेकर आ रही है। उसने आईआईटी हैदराबाद से बीटेक किया है। बता दें कि आईसीसी टी20 विश्व कप में टीम इंडिया को पाकिस्तान से मिली हार के बाद कप्तान विराट कोहली की जबरदस्त ऑनलाइन ट्रोलिंग हुई थी। उनकी 9 महीने की बेटी को भी धमकियां दी गई थीं।

Read Full Story : Virat Kohli की बेटी को रेप की धमकी देनेवाला गिरफ्तार, जानें कौन है आरोपी श्रीनिवास

केरल निवासी पत्रकार सिद्दीकी कप्पन अक्टूबर 2020 से जेल में है। हाथरस सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले पर रिपोर्ट करने की कोशिश करने के लिए उन पर भारत के राजद्रोह कानून और कठोर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आरोप लगाया गया है। हाथरस में, 19 वर्षीय दलित महिला के साथ सवर्ण ठाकुर पुरुषों ने सामूहिक बलात्कार किया और बाद में अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिना सहमति या उसके परिवार की मौजूदगी के आधी रात को आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। भीषण हिंसा और अपराधियों को बचाने में पुलिस की मिलीभगत ने भारत में सुर्खियां बटोरीं। कप्पन और तीन अन्य- दो छात्र कार्यकर्ता, अतीकुर रहमान और मसूद अहमद और उनके ड्राइवर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद, कप्पन को पुलिस ने प्रताड़ित किया और मधुमेह के लिए दवा तक देने से इनकार कर दिया।

Read Full Story : Journalism के लिहाज से खतरनाक देशों में शुमार हुआ मोदी का नया भारत, वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स ने 180 देशों में दिया 142 वां स्थान

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध