Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Aaj Ki Taza Khabar, 3 October 2021: पढ़िए आज की सभी ताजा खबरें और मुख्य समाचार

Janjwar Desk
2 Oct 2021 5:54 PM GMT
Aaj Ki Taza Khabar, 3 October 2021: पढ़िए आज की सभी ताजा खबरें और मुख्य समाचार
x

(आज की प्रमुख खबरें)

Aaj Ki Taza Khabar, 3 October 2021: पढ़िए आज की सभी ताजा खबरें और मुख्य समाचार

Aaj Ki Taza Khabar, 3 October 2021 जनज्वार। पाकिस्तानी के मशहूर हास्य अभिनेता उमर शरीफ(Umar Sharif) का 66 वर्ष की उम्र में जर्मनी में निधन हो गया है। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को उनके निधन की जानकारी दी। मशहूर कॉमेडियन लंबे वक्त से बीमार थे और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अमेरिका ले जाया रहा था। उनकी मौत की खबर मिलते ही हास्य कलाकारों और टेलीविजन जगत के कलाकारों मे सनसनी फैल गयी। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। हास्य अभिनेता उमर शरीफ की निधन की खबर की पुष्टि जर्मनी में पाकिस्तान (Pakistan) के राजदूत डॉ. मोहम्मद फैसल ने की। उन्होंने कॉमेडी जगत के मशहूर कलाकार के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट पोस्ट में लिखा कि, "गहरे दुख के साथ यह सूचना दी जाती है कि श्री उमर शरीफ जर्मनी में का निधन हो गया है। परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। हमारे सीजी परिवार की हर तरह से सहायता करने के लिए अस्पताल में मौजूद हैं।"

Read Full Story : Umer Sharif Passed Away: मशहूर कॉमेडियन उमर शरीफ का निधन, कपिल शर्मा समेत कई बड़े कॉमेडियन ने जताया शोक

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के मैनपाट (Manpaat) में शनिवार 2 अक्टूबर की सुबह ट्रेनी पुलिस के जवानों से भरी बस 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 12 जवान घायल हुए हैं। इनमें से 4 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज (Ambikapur Medical College) रेफर किया गया है। यह सभी जवान मुंगेली में होने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम की ड्यूटी पर जा रहे थे।

Read Full Story : Chhattisgarh CM के कार्यक्रम ड्यूटी पर जा रही जवानों से भरी बस खाईं में गिरी, मैनपाट में हुआ हादसा, 16 जवान जख्मी

Mahant Paramhans Das : परमहंस दास अभी तपस्वी छावनी के महंत हैं। उनका जन्म सन् 1972 में मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुआ। जहां वह अपने माता- पिता, भाई और दो बहन के साथ रहते थे। परमहंस के परिवार का अयोध्या से काफी लगाव था और अक्सर आना-जाना लगा रहता था। जब परमहंस 17 साल के थे तब वह अपने परिवार के साथ अयोध्या में गोपाल दास महाराज के मंदिर आए। पूरा परिवार वापस मध्यप्रदेश चला गया लेकिन परमहंस दास अयोध्या से वापस नहीं गए। परमहंस दास कुछ दिन गोपाल दास महाराज के आश्रम में रहे।

Read Full Story : Paramhans Das : जानिए कौन हैं परमहंस दास जो हिंदू राष्ट्र के लिए लुटिया भर पानी में लेने वाले थे जल समाधि

Kangana Ranaut : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने फिल्म अभिनेत्री कांगना रनौत को अपनी अति महत्वकांक्षी योजना एक जिला एक उत्पाद (ODOP) का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त कर दिया है। अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि फिल्म अभिनेत्री कांगना रनौत ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री ने ओडीओपी उत्पाद भेंट किया।

Read Full Story : कंगना रनौत को मिला भाजपा के भजन का इनाम, योगी सरकार ने बनाया ODOP का ब्रांड एम्बेसडर

Petrol Diesel Price : देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी की गई है। शुक्रवार 1 अक्टूबर को पेट्रोल 25 पैसे महंगा हुआ और डीजल 30 पैसे महंगा हुआ। महीने के पहले ही दिन की शुरुआत पेट्रोल और डीजल के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ हुई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 25 पैसे महंगा हुआ और 101.89 रुपये के भाव पर बिक रहा है। पेट्रोल के साथ-साथ आज डीजल भी 30 पैसे महंगा हुआ और 89.57 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। मुंबई में भी पेट्रोल 24 पैसे महंगा हुआ है और डीजल के दामों में 32 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

Read Full Story : Petrol Ka Dam: अक्टूबर के पहले दिन पेट्रोल की मार, कई राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल डीजल

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story