Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Aaj Ki Taza Khabar, 30 September 2021: पढ़िए आज की सभी ताजा खबरें और मुख्य समाचार

Janjwar Desk
29 Sep 2021 6:03 PM GMT
Aaj Ki Taza Khabar 17 December 2021: आज की ताजा खबर पेश है एक क्लिक में यहां
x

Aaj Ki Taza Khabar 17 December 2021: आज की ताजा खबर पेश है एक क्लिक में यहां

Aaj Ki Taza Khabar, 30 September 2021: पढ़िए आज की सभी ताजा खबरें और मुख्य समाचार

Aaj Ki Taza Khabar, 29 September 2021: बीते 16 सितंबर 2021 को गुजरात के कच्छ के मुंद्रा पोर्ट (Mundra Port) पर डीआरआई (Directorate Of Revenue Intelligence) और कस्टम की टीम ने करीब 3 हजार किलो मात्रा में ड्रग्स की खेप पकड़ी गई थी। ये देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में पकड़ी गई सबसे बड़ी खेप है। सोशल मीडिया (Social Media) पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि ये पोर्ट वर्तमान केंद्र सरकार के सबसे चहेते बिजनेसमैन में से एक गौतम अडानी के अधीन है। ऐसे में बिना अडानी (Gautam Adani) की मिलीभगत के ऐसा नहीं हो सकता है। हालांकि, अडानी समूह की तरफ से जारी एक स्टेटमेंट में दावा किया गया है कि पोर्ट के रख-रखाव की जिम्मेदारी बेशक हमारे समूह के पास है लेकिन वहां पर चेकिंग करने का अधिकार सरकारी एजेंसियों को ही है। किस कंटेनर में क्या आ रहा है और क्या जा रहा है, इसे जांच करने का अधिकार मुंद्रा पोर्ट अथॉरिटी (Mundra Port Authority) को नहीं है।

Read Full Story : Adani Port : इस रिपोर्ट को पढ़कर समझ जाएंगे कि 3,000 किलो ड्रग्स को तस्करी के लिए अडानी के मुंद्रा पोर्ट पर ही क्यों लाया गया

Navika Kumar : टीवी एंकर नाविका कुमार एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल नाविका कुमार ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली। हालांकि नाविका कुमार ने अब ट्विटर के जरिए एक वीडियो में माफी मांगी है। नाविका कुमार टाइम्स नाउ की एडिटर-इन-चीफ हैं।

मंगलवार 28 सितंबर को टाइम्स नाऊ पर पंजाब में चली हालिया उठापटक और सिद्धू के इस्तीफे को लेकर डिबेट चल रही थी। इसी दौरान नाविका ने आपत्तिजनक शब्द कह डाला। हालांकि मांफी भी मांगी है लेकिन कांग्रेस ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है।

Read Full Story : Navika Kumar : राहुल गांधी के लिए आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल कर फंसी नाविका कुमार, मांगी मांगने के बाद सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

Farmers Movement : संयुक्त किसान मोर्चा' द्वारा 27 सितम्बर को भारत बंद (Bharat Band) के आह्वान के दौरान घोसी (मऊ) में शान्तिपूर्ण आंदोलन में शामिल किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया, जिसे असंवैधानिक ठहराते हुए सामाजिक-राजनीतिक संगठन रिहाई मंच ने उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है। रिहाई मंच अध्यक्ष मुहम्मद शुऐब ने कहा कि किसान नेताओं को योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के इशारे पर एसटीएफ ने आधी रात में ही गिरफ्तार कर लिया और बेरहमी से मारा-पीटा। घोसी (मऊ) में 27 सितम्बर को संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर हुए भारत बंद के दौरान हुए प्रतिरोध कार्यक्रम में शामिल चार किसान नेताओं अवधेश बागी, चन्द्रशेखर, राघवेंद्र, और राजेश मंडेला को आधी रात को एसटीएफ की टीम ने घर से उठा लिया और हिरासत में उनके साथ मारपीट की। बाद में इनमें से एक नेता राजेश मंडेला को छोड़ दिया, लेकिन बाकी तीन नेताओं को फर्जी धाराओं में मुकदमा कर जेल भेज दिया।

Read Full Story : भारत बंद के दौरान मऊ से कई किसान नेताओं को STF ने किया गिरफ्तार, हिरासत में मारपीट के बाद फर्जी धाराओं में जेल भेजने का आरोप

Uttarakhand News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) जिस तरह से जनभावनाओं को छूने के लिए अपनी 'माँ' की गरीबी का जिक्र करते हैं, कुछ उसी तर्ज पर चलते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस दिग्गज नेता हरीश रावत (Harish Rawat) ने भी अब 'माँ' की शरण ले ली है। मोदी और रावत की 'माँ' में इतना ही अंतर है कि माँ के जीवित होने के कारण मोदी को यह सुविधा प्राप्त है कि वह जब चाहे तब माँ को नोटबन्दी की लाइन में लगाकर तथा यदा-कदा उनके साथ खाना खाकर इस प्रयोग को जीवंत रूप दे देते हैं। लेकिन माँ की मृत्यु के हरीश रावत को अब केवल संस्मरणों का ही सहारा है, इसलिए वह उसी के सहारे आसन्न विधानसभा चुनाव से पूर्व अपनी 'माँ' को याद कर रहे हैं।

Read Full Story : 'मेरे पास माँ है' : अब हरीश रावत भी पहुंचे 'माँ' की शरण में, संस्मरण के सहारे भावनाओं को छूने का प्रयास

Capt. Amarinder Meets Amit Shah : कांग्रेस में भारी उलट-पुलट का दौर जारी है। पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह की विदाई और दलित मुख्यमंत्री के बतौर चरणजीत सिंह चन्नी की ताजपोशी के बाद बाद वहां पार्टी में बड़ी रार सामने आयी थी। अब आज 29 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर की भाजपा के अमित शाह से मुलाकात हो रही है, जिससे कयासों का बाजार गर्म है कि वह जल्दी ही भाजपा में शामिल होंगे और भाजपा उन्हें राज्यसभा सांसद बनाकर कृषि मंत्री बना सकती है।

Political News : BJP का दामन थाम कांग्रेस के कैप्टन बनेंगे नये कृषि मंत्री, अमित शाह से चल रही है मुलाकात

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध