राष्ट्रीय

Agneepath Scheme : दुनिया के किन-किन देशों में लागू हैं अग्निपथ जैसी योजनाएं, क्या हैं उनके कायदे-कानून

Janjwar Desk
19 Jun 2022 5:45 AM GMT
Agnipath Scheme Age Limit: अग्निपथ योजना को लेकर बवाल, झुक गई मोदी सरकार, बढ़ाई उम्र सीमा
x

Agnipath Scheme Age Limit: अग्निपथ योजना को लेकर बवाल, झुक गई मोदी सरकार, बढ़ाई उम्र सीमा

Agneepath Scheme : दुनिया के दूसरे देशों की तरह सेना में सेवा देना सभी के लिए अनिवार्य है, जबकि भारत में ऐसा नहीं है।

Agneepath Scheme : मोदी सरकार ने हाल ही में सेना में छोटी अवधि की नियुक्तियों की घोषणा की है। सरकार ने इसे अग्निपथ योजना ( Agneepath Scheme ) का नाम दिया है। योजना के ऐलान के बाद से ही इसको लेकर देशभर में बवाल मचा है। कई राज्यों में आगजनी, पत्थरबाज़ी की घटनाएं घटीं। बिहार में तो इसका विरोध चरम पर है। दूसरी तरफ केंद्र सरकार ( Modi government ) का कहना है कि विदेशों में भी सेना में इस तरह की भर्तियां होती रही हैं लेकिन ये नहीं बताती कि जहां पर भी ये लागू है वहां सेना में सेवा देना सभी के लिए अनिवार्य है। वहां पर इसके लिए कानून है, लेकिन अग्निपथ योजना में ऐसा नहीं है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन-कौन से देश हैं जहां सेना में सेवा देना सभी के लिए अनिवार्य है।

1. इजरायल

इजरायल ( Israel ) में सैन्य सेवा पुरुष और महिला दोनों के लिए अनिवार्य है। इजरायल में पुरुषर क्षा बल में तीन साल और महिलाएं लगभग दो साल तक सेवा करती हैं। यह देश और विदेश में इसरायली नागरिकों पर भी लागू होता है। नये अप्रवासियों और कुछ धार्मिक समूहों के लोगों को मेडिकल के आधार पर इस नियम से छूट है। विशेष परिस्थितियों में एथलीट कम समय के लिए सेवा दे सकते हैं।

2. स्विटजरलैंड

स्विटजरलैंड ( Switzerland ) में 18 से 34 वर्ष की आयु के पुरुषों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है। स्विटजरलैंड ने इसे समाप्त करने के लिए साल 2013 में मतदान किया था। स्विट्ज़रलैंड में अनिवार्य सेवा 21 सप्ताह लंबी है। इसके बाद हर साल अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया जाता है। अनिवार्य सेना को ज्वाइन करने का नियम देश में महिलाओं पर लागू नहीं होता है लेकिन वे अपनी मर्जी से सेना में भर्ती हो सकती हैं।

3. दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया ( South Korea ) में सैन्य सेवा के लिए शारीरिक रूप से सक्षम सभी पुरुषों को सेना में 21 महीने, नौसेना में 23 महीने या वायु सेना में 24 महीने की सेवा देने का प्रावधान अनिवार्य है। दक्षिण कोरिया में पुलिस, तटरक्षक, अग्निशमन सेवा और कुछ विशेष मामलों में सरकारी विभागों में भी नौकरी करने का विकल्प भी मिलता है। ओलंपिक या एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सेना में अनिवार्य रूप से सर्विस करने से छूट मिलती है। मेडल नहीं लाने वाले खिलाड़ियों को वापस आकर सेना में अपनी सेवा देनी पड़ती है।

4. उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया ( North Korea ) में सबसे लंबी अनिवार्य सैन्य सेवा का प्रावधान है। पुरुषों को 11 साल और महिलाओं को सात साल सेना में नौकरी करनी पड़ती है।

5. ब्राजील

ब्राजील ( Brazil ) में 18 साल के पुरुषों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है। अनिवार्य सेवा 10 से 12 महीने के बीच है। स्वास्थ्य कारणों के चलते सेना में अनिवार्य रूप से सेवा देने के मामले में छूट की सुविधा है। कोई युवा विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है तो उसे कुछ समय के बाद सेना में अनिवार्य सेवा के लिए जाना होगा। सैनिकों को इसके लिए छोटा वेतन, भोजन और बैरक में रहने के लिए मिलता है।

6. इरीट्रिया

इरीट्रिया ( Eritrea ) में सेना में अनिवार्य रूप से सेवा देने का प्रावधान है। पुरुषों, युवाओं और अविवाहित महिलाओं को 18 महीने देश की सेना में काम करना पड़ता है। इरीट्रिया में 18 महीने की सेवा को अक्सर कुछ सालों के लिए बढ़ा दिया जाता है। कभी कभी तो इसे अनिश्चितकाल के लिए भी कर दिया जाता है। इरीट्रिया में इस तरह के फैसले से युवा देश छोड़कर भाग रहे हैं। कई लोगों ने ब्रिटेन में शरण भी मांगी है क्योंकि वे सेना में अनिवार्य सेवा नहीं करना चाहते।

7. सीरिया

मार्च 2011 में सीरिया के ( Syria ) राष्ट्रपति बशर अल-असद ने अनिवार्य सैन्य सेवा को 21 महीने से घटाकर 18 महीने करने का फैसला लिया था। जो व्यक्ति सरकारी नौकरी करते हैं और वे अगर अनिवार्य सैन्य सेवा नहीं करते तो उनकी नौकरी जा सकती है। एमनेस्टी इंटरनेशनल का कहना है कि अनिवार्य सैन्य सेवा से भागने वालों को 15 साल की जेल का सामना करना पड़ा है।

8. स्वीडन

स्वीडन ने 100 सालों के बाद अनिवार्य सैन्य सेवा को 2010 में ख़त्म कर दिया था। 2017 में इसे फिर से शुरू करने के लिए मतदान किया गया। जनवरी 2018 से 4000 पुरुष और महिलाओं को अनिवार्य सैन्य सेवा में बुलाने का फैसला लिया गया। 2025 तक 8 हज़ार पुरुष और महिलाओं को अनिवार्य सैन्य सेवा के लिए लिया जाएगा। तुर्की में 20 साल से अधिक आयु के सभी पुरुषों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है। उन्हें 6 से 15 महीने के बीच सेना में सेवा देनी पड़ती है।

9. ग्रीस

ग्रीस में 19 साल के पुरुषों के लिए 9 महीने की सैन्य सेवा अनिवार्य है।

10. ईरान

ईरान में 18 साल से अधिक आयु के पुरुषों को 24 महीने सेना में नौकरी करनी पड़ती है।

11. क्यूबा

क्यूबा में 17 से 28 साल की आयु के पुरुषों को 2 साल तक अनिवार्य सैन्य सेवा करनी पड़ती है।

12. जॉर्जिया

जॉर्जिया में एक साल के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा का प्रावधान है। तीन महीने के लिए युद्ध प्रशिक्षण दिया जाता है। बचे हुए 9 महीनों ड्यूटी ऑफिसर की तरह काम करना पड़ता है जो पेशेवर सेना की मदद करते हैं। जॉर्जिया ने अनिवार्य सैन्य सेवा को बंद कर दिया गया था लेकिन 8 महीने के बाद ही 2017 में इसे फिर से शुरू कर दिया गया।

13. लिथुआनिया

लिथुआनिया में अनिवार्य सैन्य सेवा को 2008 में समाप्त कर दिया था। 2016 में लिथुआनिया की सरकार ने 5 साल के लिए इसे फिर से शुरू किया। लिथुआनिया की सरकार ने बढ़ते रूसी सैन्य खतरों के जवाब में ऐसा किया है।

Next Story

विविध