Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Ambikapur News: पोर्न फिल्म देखकर मासूम बच्ची से रेप, 6 नाबालिग बच्चों ने अपनी चचेरी बहन से की दरिंदगी

Janjwar Desk
5 Feb 2022 3:49 PM IST
Ambikapur News: पोर्न फिल्म देखकर मासूम बच्ची से रेप, 6 नाबालिग बच्चों ने अपनी चचेरी बहन से की दरिंदगी
x
अंबिकापुर में 8 साल की बच्ची के पेट में दर्द होने पर हुआ खुलासा, आरोपियों की उम्र 6 से 13 साल के बीच, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो के लिंक, माता-पिता पर शिकायत वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बालिका से दुष्कर्म करने के 6 आरोपियों की उम्र 6 से 13 वर्ष है। आरोपी नाबालिग लड़के उसके चचेरे भाई, करीबी रिश्तेदार व उनके दोस्त हैं। नाबालिग मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखकर दुष्कर्म करते थे। पुलिस ने एक मोबाइल जब्त किया है, जिसमें बहुत सारे पोर्न साइट के लिंक मिले हैं। यह मोबाइल ऑनलाइन पढ़ाई के लिए नाबालिग एक बच्चे को दिया गया था। पीड़ित बच्ची के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है।

गांधी नगर थाना से मिली जानकारी के मुताबिक सभी नाबालिग आरोपी मोबाइल में अश्लील वीडियो देखकर बालिका के साथ पिछले डेढ़ महीने से दुष्कर्म कर रहे थे। परिजनों को इसकी जानकारी तब लगी, जब लड़की को पेट में दर्द होना शुरू हो गया। बालिका ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी तब उसके होश उड़ गए। पीड़ित लड़की का संयुक्त परिवार है। परिवार के सभी बच्चे हमेशा साथ में खेला करते थे। यह सब कुछ कब हुआ घर के बड़े बुजुर्गों को पता ही नहीं चला। परिजनों द्वारा नाबालिग बच्ची से बार-बार पूछताछ की गई तब जानकारी मिली कि यह सब कुछ डेढ़ महीने से चल रहा था। लड़की के परिजनों ने शुक्रवार को इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत की है।


गांधीनगर टीआई अलरीक लकड़ा ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने धारा 294, 323, 34-IPC, 506-376(2)(n)-IPC, 376AB, 376 DB, 5m-CHL, 5n-CHL, 6-CHL के तहत अपराध दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़ित की मां-दादी परिवार के दबाव में रिपोर्ट वापस लेने गांधीनगर थाना आई थीं, जहां से उन्हें पुलिस ने वापस भेज दिया। बालिका का मेडिकल चेकअप व अन्य कार्रवाई पुलिस कर रही है। परिजनों ने पुलिस को एक मोबाइल दिया है, जिसे आरोपियों में सबसे बड़ा 13 साल का लड़का रखता था। मोबाइल में ढेरों अश्लील वीडियो व इंटरनेट के जरिए पोर्न साइट्स पर जाने के लिंक मिले हैं।

मोबाइल में इंटरनेट के जरिए पोर्न साइट्स पर जाने के लिंक मिले हैं। सबसे बड़े बच्चे के साथ दूसरे बच्चे भी इस मोबाइल से वीडियो देखते थे। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि बच्चों को परिजनों द्वारा ऑनलाइन क्लास से जुड़कर पढ़ाई करने मोबाइल दिए गए थे। मोबाइल देने के बाद परिजनों ने ध्यान नहीं दिया कि बच्चे उसका क्या उपयोग कर रहे हैं। पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल में अश्लील वीडियो व लिंक मिले हैं। इन साइटों तक बच्चे कैसे पहुंचे इसकी पुलिस द्वारा पूछताछ की जाएगी।

Next Story

विविध