Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Anish Khan Murder Case : बंगाल पुलिस पर लगा छात्र अनीश खान की हत्या का आरोप, 130 दिनों से आलिया यूनिवर्सिटी में दे रहे थे धरना

Janjwar Desk
20 Feb 2022 8:13 PM IST
Anish Khan Murder Case :  बंगाल पुलिस पर लगा छात्र अनीश खान की हत्या का आरोप, 130 दिनों से आलिया यूनिवर्सिटी में दे रहे थे धरना
x

बंगाल पुलिस पर लगा छात्र अनीश खान की हत्या का आरोप, 130 दिनों से आलिया यूनिवर्सिटी में दे रहे थे धरना

Anish Khan Murder Case : खान के परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस की वर्दी पहने कुछ लोग 18 फरवरी की रात हावड़ा के अमता स्थित उनके आवास में घुसे और उन्हें धक्का देने के लिए जबरन पर ले गए....

दिनकर कुमार की रिपोर्ट

जनज्वार डेस्क। ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ 130 दिनों से धरना दे रहे अनीश खान की अप्राकृतिक मौत हो गई है। कोलकाता की आलिया यूनिवर्सिटी (Alia University) में धरने पर बैठे अनीश की मौत के बाद काफी बवाल हुआ है। परिवार और सहयोगियों ने हत्या के लिए टीएमसी और ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि वर्दी में आई पुलिस ने अनीश को पीट-पीटकर मार डाला और शव फेंक कर चली गई।

अनीश (Anish Khan) की मौत के बाद पार्क सर्कस इलाके में आलिया यूनिवर्सिटी के छात्रों की पुलिस से झड़प हो गई। विवाद तब हुआ जब अनीश की मौत के बाद उसके साथी रैली निकाल रहे थे। पुलिस ने पद्मपुकुर इलाके में बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोका। इस रैली में करीब 500 प्रदर्शनकारी शामिल थे। वे यूनिवर्सिटी कैंपस से न्यू टाउन के एंटले तक कैंडल मार्च निकाल रहे थे।

परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

खान के परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस की वर्दी पहने कुछ लोग 18 फरवरी की रात हावड़ा के अमता स्थित उनके आवास में घुसे और उन्हें धक्का देने के लिए जबरन छत पर ले गए। खान के लिए न्याय की मांग करते हुए आंदोलनकारियों के एक वर्ग ने पद्मपुकुर के पास पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

अधिकारी ने कहा कि स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया। हालांकि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क के एक हिस्से को घेर लिया जिससे जाम लग गया। आंदोलनकारी छात्रों ने कहा कि अनीश खान की बेरहमी से हत्या करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

पुलिस ने आरोपों को किया खारिज

इधर पुलिस ने कहा कि उक्त घटना में उसका कोई कर्मी शामिल नहीं है। मृतक छात्र बंगाल पुलिस पर लगा छात्र अनीश खान की हत्या का आरोप, 130 दिनों से आलिया यूनिवर्सिटी में धरना दे रहे थेनेता के दोस्तों ने दावा किया कि उन्हें एक सरकार विरोधी आंदोलन करने की कोशिश के लिए मारा गया। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि वे 22 फरवरी को नबन्ना तक मार्च निकालेंगे।

'घटना के पीछे साजिश की आशंका'

इधर, राज्य मंत्री फिरहाद हकीम ने अनीश खान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि हत्या के पीछे साजिश की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटना तो यूपी में होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि अनीश खान की हत्या की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

Next Story

विविध