Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Auraiya Crime News : औरैया में गर्भवती महिला से पांच ने किया गैंगरेप, घटना की हैवानियत से पेट में मर गया बच्चा

Janjwar Desk
5 Oct 2021 7:17 AM GMT
up news
x

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Auraiya Crime News : पीड़िता शौच के लिए जा रही थी, तभी गांव के तीन आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर अपहरण किया और गांव के एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया...

Auraiya Crime News: उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के दिबियापुर (Dibiyapur) में गर्भवती का ससुराल से अपहरण कर एक गांव के ही तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। बाद में उसे ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया। घटना के 6 दिन बाद महिला ने पांच माह के अविकसित मरे हुए बच्चे को जन्म दिया।

इस घटना के बाद पीड़ित महिला के पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की है। इस सहित पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता को रविवार 3 अक्टूबर की रात दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर जननी सुरक्षा योजना वार्ड में महिला ने पांच माह के अविकसित मृत बच्चे को जन्म दिया।

वहीं दूसरी तरफ पीड़िता के पिता की तरफ से थाने में दिए गए शिकायतीपत्र में आरोप लगाया कि पानी की निकासी को लेकर उनका गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर आरोपी खुन्नस मानते हैं। जिसके चलते उन लोगों ने इतने विभत्स घटनाक्रम को अंजाम दिया।

पीड़िता के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि, 28 सितंबर को उसकी बेटी अपनी ससुराल में थी। वहां शौच के लिए जा रही थी, तभी गांव के तीन आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर अपहरण किया और गांव के एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोप है कि इसके बाद गांव के ही कमरे में बंद कर दिया। गांव के लोगों की सूचना पर अगले दिन पीड़िता को किसी प्रकार से बाहर निकाला गया। रविवार रात में उसे पीड़ा होने पर दिबियापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने बताया आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। साथ ही पीड़िता के पेट में लात भी मारी गई। इससे उसके गर्भ में पल रहा पहला बच्चा मर गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story

विविध