Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Bhagalpur News: स्टेशन के VIP रूम के लिए महिला बनी फर्जी सांसद, भाजपा MP का आईडी कार्ड लिए PM मोदी को फोन करने की दे डाली धमकी

Janjwar Desk
2 Dec 2021 8:53 AM GMT
Bhagalpur News: स्टेशन के VIP रूम के लिए महिला बनी फर्जी सांसद, भाजपा MP का आईडी कार्ड लिए PM मोदी को फोन करने की दे डाली धमकी
x

(खुद को भाजपा की सांसद बताने वाली महिला)

Bhagalpur News: महिला ने अपने गले में एक आईडी कार्ड लटका रखा था, जिसपर भारतीय जनता पार्टी सांसद लिखा था। साथ ही उसकी फोटो के साथ उसका नाम आयशा खातून लिखा था...

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन (Bhagalpur) पर एक महिला वीआईपी ट्रीटमेंट पाने के लिए फर्जी सांसद बन गई। फर्जी आईकार्ड दिखाकर महिला ने स्टेशन कर्मियों को बेवकूफ भी बना दिया। खुद को बांका क्षेत्र की सांसद बताकर महिला एक रात स्टेशन के वीआईपी रूम में ठहर गई। दूसरे दिन वह फिर से स्टेशन पर VIP गेस्ट रूम में रहने आई तो स्टेशन कर्मियों को उसपर शक हुआ। इसपर महिला ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन करने की धमकी दे डाली।

मामला बुधवार 1 दिसंबर को बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, खुद को भाजपा बांका की सांसद (Banka Sansad) बताकर कटोरिया क्षेत्र के घरमोरा की रहने वाली आयशा खातून मंगलवार 30 नवंबर की रात भागलपुर रेलवे स्टेशन के VIP रूम में ठहरने के लिए पहुंची। महिला का आईडी कार्ड देख उस पर बिना शक किए अधिकारियों ने VIP वेटिंग रूम में ठहरने की इजाजत दे दी। 24 घंटे तक वहां गुजारने के बाद वह बुधवार को फिर से वहां ठहरने पहुंच गई। महिला ने अपने को बांका की सांसद बताया। महिला के बर्ताव पर स्टेशम कर्मी को उसपर शक हुआ तो उसने पूछताछ की। इसपर महिला ने कमरा नहीं देने पर प्रधानमंत्री को फोन कर देने की धमकी दे दी।

फर्जी सांसद का फर्जी आईडी कार्ड

इसके बाद स्टेशन कर्मचारियों का शक और गहरा गया। महिला के पास मौजूद कागजों की जांच की गई तो मामला संदिग्ध लगा। महिला ने अपने गले में एक आईडी कार्ड (Fake ID) लटका रखा था, जिस पर भारतीय जनता पार्टी सांसद (BJP MP) लिखा था। साथ ही उसकी फोटो के साथ उसका नाम आयशा खातून लिखा था। सबसे हैरानी की बात ये है कि महिला के नाम के नीचे मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट बिहार लिखा है। आई कार्ड पर पता के रूप में भरमोरा, पोस्ट और थाना कटोरिया, जिला- बांका दर्ज है।


पीएम के नाम लिखा हुआ पत्र भी मिला

इसके अलावा संदिग्ध महिला के पास से भागलपुर श्रम कार्यालय के नाम लिखा हुआ एक आवेदन भी मिला। श्रम विभाग ने उसका आवेदन बांका के श्रम आयुक्त को फॉरवर्ड किया है। महिला के पास से प्रधानमंत्री मोदी को लिखा एक पत्र भी मिला। पत्र में उसने लिखा पीएम को लिखा कि उसके सांसद रहते हुए भी आवास का आवंटन और वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। महिला के आधार कार्ड पर उसके पति का नाम जाकिर अंसारी है। एक पत्र में उसने खुद को सांसद के साथ विधायक भी दिखाया है। घंटों तक पूछताछ के बाद भी वह देर रात तक स्टेशन प्रबंधक के कक्ष में बैठी रही। इस दौरान वह बार-बार खुद को सांसद बताती रही। बता दें, इस वक्त बांका से जनता दल यूनाईटेड के गिरधारी यादव सांसद हैं।

पूछताछ के बाद महिला को छोड़ा

इस बारे में भागलपुर के स्टेशन मास्टर (Station Master) विक्रम सिंह ने बताया कि महिला पर रेलवे प्रशासन को संदेह हुआ तो इसकी सूचना रेल विभाग के वरीय पदाधिकारियों को दी गई। पदाधिकारियों के निर्देश पर महिला से पूछताछ की गई और फिर उसे स्टेशन से बाहर कर दिया गया। सुबह तक महिला स्टेशन पर ही नजर आई। वह कब आई, किस ट्रेन से आई और वापस कहां गई इसका कोई पता नहीं चला।

इधर, भागलपुर बीजेपी के जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने बताया, "मुझे महिला के बारे में कुछ विशेष जानकारी नहीं है। अगर वह प्रधानमंत्री को फोन करने की बात कह रही थी तो यह प्रशासनिक स्तर पर जांच का विषय है। साथ ही जब वह खुद अपने आपको बांका का सांसद कह रही है तो उनकी मेडिकल जांच भी होनी चाहिए। हो सकता है कि महिला मानसिक रूप से बीमार हो। BJP से उसका क्या संबंध है, मुझे इस बात की जानकारी नहीं है।"

Next Story

विविध