Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Bhagwant Mann Wedding: फिर दूल्हा बनेंगे CM भगवंत मान, 48 की उम्र में कल इस डॉक्टर से रचाएंगे दूसरी शादी

Janjwar Desk
6 July 2022 7:00 PM IST
Bhagwant Mann Wedding: फिर दूल्हा बनेंगे CM भगवंत मान, 48 की उम्र में कल इस डॉक्टर से रचाएंगे दूसरी शादी
x

Bhagwant Mann Wedding: फिर दूल्हा बनेंगे CM भगवंत मान, 48 की उम्र में कल इस डॉक्टर से रचाएंगे दूसरी शादी

Bhagwant Mann Wedding: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, बताया जा रहा है कि वे अपनी मां और बहन की पसंद की लड़की डॉ. गुरप्रीत कौर से कल शादी करेंगे, इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो सकते हैं

Bhagwant Mann Wedding: मुख्यमंत्री बनने के बाद अब आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान दूल्हा बनने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कल सीएम भगवंत मान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह अपनी मां और बहन की पसंद की लड़की डॉ. गुरप्रीत कौर कल शादी करेंगे। इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो सकते हैं।

दरअसल, भगवंत मान का 6 साल पहले तलाक हो गया था और उनकी पहली पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। पहली पत्नी से तलाक होने के बाद भगवंत ने फेसबुक पर लिखा था कि मुझे अपने दो परिवारों में से किसी एक को चुनना था और मैंने पंजाब को चुना। पंजाब के सीएम के रूप में भगवंत मान के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उनके दोनों बच्चे पंजाब आए थे। भगवंत मान की मां की इच्छा थी कि पंजाब के मुख्यमंत्री एक बार फिर से अपना घर बसाएं।


मंगलवार को सीएम भगवंत मान ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि उनका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी की तारीफ करते हुए बताया कि वो एक अच्छी माँ हैं, जिसने उनके बच्चों की बेहतरीन परवरिश की। साथ ही ये भी बताया कि जब उनका तलाक हुआ तो उन्होंने अपनी 100 फीसदी यानि सारी संपत्ति उनको दे दी थी।

बताया जा रहा है कि शादी की रस्में घर में ही एक छोटे-से निजी समारोह में निभाई जाएंगी, और शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे। उनके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे।

Next Story

विविध