Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Congress Steering Committee: मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्टीयरिंग कमेटी का किया एलान, जानें लिस्ट में किस-किस नेता का है नाम

Janjwar Desk
27 Oct 2022 10:11 AM IST
Congress Steering Committee: मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्टीयरिंग कमेटी का किया एलान,  जानें लिस्ट में किस-किस नेता का है नाम
x

Congress Steering Committee: मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्टीयरिंग कमेटी का किया एलान, जानें लिस्ट में किस-किस नेता का है नाम

Congress Steering Committee: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष (Mallikarjun Kharge) मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को स्टीयरिंग कमेटी (Congress Steering Committee) का गठन किया है.

Congress Steering Committee: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष (Mallikarjun Kharge) मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को स्टीयरिंग कमेटी (Congress Steering Committee) का गठन किया है. इस कमेटी में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी सहित कई नेताओं को जगह शामिल किया गया है. हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर (Shashi Tharoor) को इस कमेटी में जगह नहीं दी गई है. इस कमेटी में कुल 47 पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है. ये कमेटी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की जगह पर काम करेगी. कांग्रेस वर्किंग कमेटी (Congress Steering Committee) के सभी सदस्यों ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

खरगे ने स्टीयरिंग कमेटी (Congress Steering Committee) में पार्टी के कई बड़े चेहरों को जगह दी है. इस लिस्ट में आनंद शर्मा, रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, अभिषेक मनु सिंघवी, अजय माकन, अंबिका सोनी, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, मीरा कुमार, प्रमोद तिवारी, सलमान खुर्शीद, राजीव शुक्ला, हरीश रावत को भी शामिल किया है. कांग्रेस की नई स्टीयरिंग कमेटी में किस राज्य के नेता को जगह दी गई ही आइए आपको बताते हैं.

इन राज्यों से सदस्य शामिल

  1. सोनिया गांधी-उत्तर प्रदेश
  2. मनमोहन सिंह- पूर्व प्रधानमंत्री
  3. राहुल गांधी- केरल
  4. एके एंटनी – केरल
  5. अभिषेक मनु सिंघवी- पश्चिम बंगाल
  6. अजय माकन- दिल्ली
  7. अंबिका सोनी- पंजाब
  8. आनंद शर्मा -हिमाचल प्रदेश
  9. अविनाश पांडे- झारखंड
  10. गईखंगम गंगमई- मणिपुर
  11. हरीश रावत- उत्तराखंड
  12. जयराम रमेश- कर्नाटक
  13. जितेंद्र सिंह- राजस्थान
  14. कुमारी सेलजा- हरियाणा
  15. केसी वेणुगोपाल- केरल
  16. पु ललथनहवला- मिजोरम
  17. मुकुल वासनिक- महाराष्ट्र
  18. ओमान चांडी- केरल
  19. प्रियंका गांधी वाड्रा- दिल्ली
  20. पी चिदंबरम- तमिलनाडु
  21. रणदीप सुरजेवाला- हरियाणा
  22. रघुवीर मीणा- राजस्थान
  23. तारिक अनवर -बिहार
  24. चेला कुमार- उड़ीसा
  25. डॉ अजय कुमार- झारखंड
  26. अधीर रंजन चौधरी- पश्चिम बंगाल
  27. भक्त चरण दास- उड़ीसा
  28. देवेंद्र यादव- दिल्ली
  29. दिग्विजय सिंह- मध्य प्रदेश
  30. दिनेश गुंडु राव- तमिलनाडु
  31. हरीश चौधरी- राजस्थान
  32. एचके पाटिल – कर्नाटक
  33. जय प्रकाश अग्रवार- दिल्ली
  34. के एच मुनियप्पा- कर्नाटक
  35. बी मणिक्कम टैगोर- तमिलनाडु
  36. मनीष चतरथ- दिल्ली
  37. मीरा कुमार- दिल्ली
  38. पी एल पुनिया- उत्तर प्रदेश
  39. पवन कुमार बंसल- पंजाब
  40. प्रमोद तिवारी- उत्तर प्रदेश
  41. रजनी पाटिल – महाराष्ट्र
  42. रघु शर्मा- राजस्थान
  43. राजीव शुक्ला- छत्तीसगढ़
  44. सलमान खर्शीद- उत्तर प्रदेश
  45. शक्ति सिंह गोहिल- गुजरात
  46. टी सुब्बीरामी रेड्डी- आंध्र प्रदेश
  47. तारिक अहमद कर्रा- श्रीनगर
Next Story