Cuttack News: पतंग के मांझे ने ली एक और जान, नवविवाहित युवक का कटा गला

Cuttack News: पतंग के मांझे ने ली एक और जान, नवविवाहित युवक का कटा गला
Cuttack News: पतंग का मांझा भी जानलेवा हो सकता है, मांझे से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, कई बार तो कुछ लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है, एक ऐसा ही मामला ओडिशा के कटक से आया है, जहां मांझे से एक युवक का गला कट गया और उसकी मौत हो गई। आइये आपको विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।
ससुराल जा रहा था युवक
घटना रविवार की है, कटक के भैरीपुर इलाके का रहने वाला युवक जयंत सामल बाइक से अपनी पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था, तभी रास्ते में ये दुखद घटना घटी, बताया जा रहा है कि मांझे से युवक का गला कट गया, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।
मांझे में फंस गया
रिपोर्ट के मुताबिक जयंत जैसे ही पीरबाजार क्षेत्र से गुजर रहा था, अचानक वो पतंग उड़ाने के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले मांझे में फंस गया, मांझे की धार बिल्कुल चाकू की तेज तार की तरह थी, जिससे युवक का गला कट और फिर खून की धार निकलने लगा।
बाइक से गिर पड़े
जयंत और उनकी पत्नी बाइक से गिर पड़े, राहगीरों ने उसे नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जयंत की हाल ही में शादी हुई थी, घटना के बाद जयंत के परिवार ने प्रतिबंधित मांझा बेचने वाले और इसका इस्तेमाल करने वाले के खिलाफ जगतपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आपको बता दें कि कांच की पर्त वाले मांझे से इसी तरह की मौतों की कुछ घटनाओं की सूचना के बाद ओडिशा हाईकोर्ट ने कटक और आस-पास के क्षेत्रों में मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी, इसके बावजूद लोग इसे बेच और खरीद रहे हैं।











