India Bans 35 YouTube Channels: 35 यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट ब्लाक, Anti India न्यूज फ़ैलाने का है आरोप

India Bans 35 YouTube Channels: 35 यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट ब्लाक, Anti India न्यूज फ़ैलाने का है आरोप
India Bans 35 YouTube channels: केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पाकिस्तान प्रयोजित 35 यूट्यूब चैलन को ब्लाक कर दिया है। मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ये चैनल भारत के खिलाफ गलत सूचना फैला रहे थे। बताया जा रहा है कि इन चैनलों और वेबसाइट्स को पाकिस्तान से संचालित किया जा रहा था। मंत्रालय के मुताबिक इंटेलीजेंस इंनपुट के आधार पर ये कार्यवाई की गई है। ब्लाक किए गए 35 यूट्यूब चैलन के अलावा दो ट्विटर अकाउंट, दो इंस्टाग्राम अकाउंट और एक फेसबुक अकाउंट शामिल हैं।
ये सारे चैनल्स और सोशल मीडिया अकाउंट से भारत का दुष्प्रचार किया जा रहा था। सचिव अपूर्व चंद्रा ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि इन चैनल के कॉनटेंट बिल्कुल नकली और जहरीली हैं। उन्होंने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत के बारे में गलत जानकारी दी गई। उत्तर कोरियाई सेना कश्मीर जा रही है जैसे गलत जानकारी दी रही थी।
Yesterday on 20th January, based on fresh intelligence inputs which the Ministry received, we have issued directions for blocking 35 YouTube channels, 2 Twitter accounts, 2 Instagram Accounts, 2 websites & a Facebook account: Vikram Sahay, Joint Secretary (P&A), I-B Ministry pic.twitter.com/rO2YFJOYlX
— ANI (@ANI) January 21, 2022
उन्होंने आगे कहा कि इन YouTube के सब्सक्राइबर 1.20 करोड़ से अधिक। इन वीडियो को 130 करोड़ बार देखा गया, जो लगभग भारत की आबादी के बराबर है। YouTube को यह भी देखना चाहिए कि ये पूरी तरह से फर्जी खबरें हैं।
इन सभी एंटी-इंडिया चैनल पर भारत के खिलाफ प्रोपोगैंडा फैलाया जा रहा था। जिसमें भारतीय सेना, कश्मीर और भारत के फॉरेन पॉलिसी के बारे में गलत और जानकारी दी गई थी। सरकार द्वारा ब्लॉक किए गए ये 35 चैनल सभी पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे और उनकी पहचान चार समन्वित दुष्प्रचार नेटवर्क के हिस्से के रूप में की गई थी। इनमें 14 यूट्यूब चैनल संचालित करने वाला अपनी दुनिया नेटवर्क और 13 यूट्यूब चैनल संचालित करने वाला तल्हा फिल्म्स नेटवर्क शामिल है।











