
(लखनऊ में दरोगा को थप्पड़ मारने के बाद अब गलती मानी )
Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित हसनगंज के निरालानगर के आठ नबंर चौराहे पर गुरुवार देर रात को दरोगा विनोद कुमार की कार दूल्हे की कार से टकरा गई थी। इस पर गुस्साए युवक, उसके बहनोई और भाइयों ने दरोगा पर हमला बोल दिया था। इस घटना में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब आरोपी आशीष शुक्ला का एक वीडियो जारी किया गया है। उस वीडियो में आरोपी ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है। बता दें कि दबंगों ने दरोगा की सरेआम पिटाई की और वर्दी फाड़ दिए थे। साथ ही कंधे पर लगे सितारे भी नोंच लिए थे। दरोगा किसी तहर अपनी जान बचाकर भाग निकला और उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस इस मामले में दो अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। बताया गया कि दरोगा ने इस मामले में लूटपाट व मारपीट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।
आरोपी ने मानी गलती
पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए जाने के बाद आरोपी आशीष शुक्ला का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें आशीष शुक्ला अपना नाम और पता बताते हुए अपने द्वारा की गई गलती कबूल कर रहा है। साथ ही वह यह भी कह रहा है कि उसने दारोगा के साथ गकत व्यवहार कर गलत किया है। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। इसके साथ ही आशीष शुल्का ने माना है कि उसकी वजह से पुलिस विभाग की बदनामी हुई है और उसे एक वर्दीधारी को थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था।
ऐसे हुई थी टक्कर
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के अनुसार पीलीभीत में तैनात विनोद कुमार अल्पसंख्यक आयोग से जुड़े एक मामले के कागज लेकर लखनऊ आए थे। वह गुरुवार देर रात आठ नंबर चौराहा के पुल से उतर रहे थे कि तभी एक बाइक सवार युवक सामने आ गया था। उस युवक को बचाने के चक्क्र में दरोगा विनोद कुमार की कार बेकाबू होकर पास के एक होटल के बाहर खड़ी गाड़ी से टकरा गई थी। हादसे में दरोगा और दूसरे पक्ष की कार भी क्षतिग्रस्त हुई थी। बताया गया कि उस समय होटल में प्रियांक माथुर नाम के युवक के शादी का रिसेप्शन चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार प्रियांक माथुर दिल्ली में अधिवक्ता हैं। उधर गाड़ियों के टकराने की आवाज सुनकर होटल में मौजूद प्रियांक के रिश्तेदार व अन्य लोग बाहर आए। साथ ही प्रियांक भी बाहर आ गया। बाहर का नजारा व कर की हालत देखकर सभी दरोगा पर हमलावर हो गए। जिसके बाद दरोगा विनोद कुमार को घेर कर पीटना शुरू कर दिया। दूल्हे और उसके रिश्तेदारों ने सरे आम दरोगा को थप्पड़ जड़ें साथ ही उसके वर्दी पर लगे सितारे भी नोच डाले।
वीडियो हुआ वायरल
दबंग युवकों द्वारा दरोगा की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दबंगों ने दरोगा को बुरी तरह से पीटा है। इसके बाद दरोगा विनोद कुमार की वर्दी भी फाड़ दी। यहीं नहीं वल्कि कंधे पर लगे सितारे भी नोंच डाले। वायरल वीडियो में घटना के दौरान दरोगा पूरी तरह बचाव करने के स्थिति में दिखाई दे रहा है। इसके बाद युवकों ने दबंगई दिखाते हुए पुलिस मोनोग्राम लगे बेल्ट को भी उतारने की कोशिश की। जिसे खींचते हुए दबंग साफ दिख रहे थे। साथ ही पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सभी आरोपी दरोगा पर हमले के बाद दरोगा की कार से लैपटॉप, मोबाइल व जरूरी सरकारी दस्तावेज लूटते हुए दिखाई दे रहे है। दरोगा ने साडी घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने दरोगा की शिकायत पर डकैती, बलवा, मारपीट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दरोगा विनोद कुमार पर हमला करते समय प्रियांक माथुर के रिश्तेदार अपनी दबंगई दिखाने के लिए वीडियो बना रहे थे। वहीं सभी की दबंगई पास में सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। कुछ समय बाद प्रियांक के रिश्तेदारों ने ही दरोगा को नशे में धुत्त बताते हुए दरोगा की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दरोगा विनोद कुमार के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग के अधिकारियों के होश उड़ गए और पुलिस तुरंत ही हरकत में आ गई। युवकों की खुलेआम इस दबंगई को देखकर अधिकारियों ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की। प्रभारी निरीक्षक हसनगंज अशोक कुमार सोनकर के अनुसार तड़के इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही दो आरोपियों की खोज जारी है।
आरोपी आशीष के साथ साले भी गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर के अनुसार आठ नंबर चौराहे पर स्थित होटल में दिल्ली के वकील प्रियांक माथुर के विवाह के बाद रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। जिसमें उसके बहनोई व ऑन कारोबारी इंदिरानगर निवासी आशीष शुक्ला परिवार सहित शामिल हुए। साले की गाड़ी में दरोगा की कार टकराने से वह काफी नाराज हुए। वीडियो में आशीष दरोगा पर थप्पड़ों की बरसात करते हुए साफ दिखे। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनके सालों प्रिंयाक माथुर, प्रांजल माथुर व प्रवेंद्र माथुर को गिरफ्तार अलीगंज आवास से गिरफ्तार किया गया। वहीं अभी इस मामले में दो अन्य की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।











