Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

भारत के इस राज्य में बंदरों ने लिया खूनी इंतिकाम, बंदरों ने मार दिए 250 कुत्ते, ये है मामला

Janjwar Desk
18 Dec 2021 3:35 PM IST
भारत के इस राज्य में बंदरों ने लिया खूनी इंतिकाम, बंदरों ने मार दिए 250 कुत्ते, ये है मामला
x

भारत के इस राज्य में बंदरों ने लिया खूनी इंतिकाम, बंदरों ने मार दिए 250 कुत्ते, ये है मामला

Beed Local News Updates: महाराष्ट्र के बीड़ में हैरान करने वाला अनोखा मामला सामने आया है कि जहां बंदर, कुत्तों के बीच खूनी जंग छिड़ी हुई है. महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड जिले (Beed District) में बंदरों के बदला लेने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

Beed Local News Updates: महाराष्ट्र के बीड़ में हैरान करने वाला अनोखा मामला सामने आया है कि जहां बंदर, कुत्तों के बीच खूनी जंग छिड़ी हुई है. महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड जिले (Beed District) में बंदरों के बदला लेने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बंदरों ने कुत्तों से बदला लेते हुए तकरीबन 250 कुत्तों को जान से मार (Monkeys Killing Puppies) दिया. ये दुश्मनी तब पैदा हुई जब कुत्तों ने बंदर के एक बच्चे को मार दिया था. जिसके बाद से बंदर भी खून का बदला खून से ले रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक पिछले महीने यहां कुत्तों ने बंदरों के एक छोटे बच्चे को मार दिया था. इसके बाद से बंदरों ने बदला लेने के लिए कुत्तों के बच्चों को मारना शुरू कर दिया. बंदर कुत्तों के बच्चों को उठाकर किसी पेड़ या ऊंची इमारत में चढ़ जाते हैं और फिर वहां से उसे फेंक देते हैं. वे तब तक ऐसा करते हैं जब तक वो मर नहीं जाता है. पिछले एक महीने में बंदरों ने करीब 250 कुत्तों को ऊंचाई से फेंककर मार डाला है.

मामला बीड जिले के माजलगांव से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित लवूल गांव है. यहां पिछले एक महीने से बंदरों ने आतंक मचाया हुआ है. उन्हें कुत्ते का कोई भी बच्चा नजर आने पर वह उसे उठा लेते हैं और फिर किसी ऊंचाई वाले स्थान से नीचे फेंक देते हैं. बताया जा रहा है कि बंदरों ने इस तरह पिछले एक महीने में कुत्तों के करीब 250 बच्चों को मार डाला है. इस गांव में अब कुत्ते का कोई बच्चा नजर नहीं आता है.

लोगों का कहना है कि पहले कुछ बंदर मिल कर कुत्तों का ध्यान बांटते हैं और फिर मौका पाकर कोई बंदर पिल्ले को उठा ले जाता है. वो उसे इतनी ऊंचाई पर ले जाता है, जहां से गिराने के बाद वो मर जाए. यदि पिल्ला नहीं मरता है तो वे फिर उसे और ऊंचाई से नीचे फेंकते हैं.

लोगों के अनुसार बंदरों ने गांव के सारे पिल्ले मार दिए हैं. लेकिन वे अभी भी शांत नहीं हुए हैं, उन्होंने अब इंसानों के छोटे-छोटे बच्चों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. घर के बाहर निकलने पर लोगों को काटने लगे हैं. बंदरों को दबोचने के लिए ग्रामीणों ने वन विभाग से भी संपर्क किया था. वन विभाग का अमला आया, लेकिन वह किसी भी बंदर को पकड़ने में नाकाम रहे.

Next Story

विविध