Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

मोदी सरकार ने कहा कितने प्रवासी मजदूर मरे पता नहीं है, राहुल गांधी ने कह दी ऐसी बात कि तिलमिला गए भाजपाई

Janjwar Desk
15 Sep 2020 9:41 AM GMT
मोदी सरकार ने कहा कितने प्रवासी मजदूर मरे पता नहीं है, राहुल गांधी ने कह दी ऐसी बात कि तिलमिला गए भाजपाई
x
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''मोदी सरकार नहीं जानती कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मजदूर मरे और कितनी नौकरियां गयीं।'' कांग्रेस नेता ने शायराना अंदाज में तंज किया, ''तुमने ना गिना तो क्या मौत ना हुई? हां मगर दुख है सरकार पे असर ना हुआ, उनका मरना देखा ज़माने ने, एक मोदी सरकार है जिसे खबर ना हुई।''

जनज्वार। राहुल गांधी ने प्रवासी मजदूरों और कोरोना से हुई मौतों पर एक बार मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने लॉकडाउन के दौरान मजदूरों की मौत से जुड़ा आंकड़ा सरकार के पास नहीं होने को लेकर मंगलवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि श्रमिकों की मौत होना सभी ने देखा, लेकिन सरकार को इसकी खबर नहीं हुई।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''मोदी सरकार नहीं जानती कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मजदूर मरे और कितनी नौकरियां गयीं।'' कांग्रेस नेता ने शायराना अंदाज में तंज किया, ''तुमने ना गिना तो क्या मौत ना हुई? हां मगर दुख है सरकार पे असर ना हुआ, उनका मरना देखा ज़माने ने, एक मोदी सरकार है जिसे खबर ना हुई।''



गौरतलब है कि, लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान मारे गए मजदूरों के संदर्भ में आंकड़ा सरकार के पास उपलब्ध नहीं है। संगीता कुमारी सिंह देव, भोला सिंह, कलानिधि वीरस्वामी तथा कुछ अन्य सदस्यों ने सवाल किया था कि क्या लॉकडाउन के दौरान हजारों मजदूरों की मौत हो गई और अगर ऐसा है तो उसका विवरण दें।

इसके साथ ही सरकार से प्रवासी मजदूरों के बारे में कई अहम सवाल किए गए। क्या सरकार प्रवासी मजदूरों के आंकड़े को पहचानने में गलती कर गई। क्या सरकार के पास ऐसा आंकड़ा है कि लॉकडाउन के दौरान कितने मजदूरों की मौत हुई है क्योंकि हजारों मजदूरों के मरने की बात सामने आई है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध