Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Rajasthan News: फर्जी मैरिज ब्यूरो खोल कुंवारों को बनाया शिकार, कॉल गर्ल से बात करवाकर गिरोह ने ठगे लाखों रुपये

Aditi chaudhary
3 Dec 2021 11:44 AM GMT
Kanpur News: शादी के नाम पर लड़कियों से ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, NRI बनकर ऐसे ठगे करोड़ों रुपए
x

मैट्रिमोनियल साइट पर युवक ने ठगे करोड़ों रुपए

Rajasthan News: कोटा में कॉल सेंटर पर काम करने वाली लड़कियां फेक फेसबुक आईडी से शिकार की तलाश करती। फिर शादी के इच्छुक लड़के और लड़कियों को अपने जाल में फंसाती थे...

Rajasthan News: फर्जी फेसबुक आईडी पर लड़कियों की फोटो लगाकर ठगी करने वाली लड़कियों के गिरोह का भांडाफोड़ हुआ है। फ्रॉड लड़कियों का ये गिरोह राजस्थान से लेकर बिहार तक फैला हुआ है। लड़कियों के साथ पुलिस ने तीन लड़कों को भी दबोचा जो इस काम में लड़कियों की मदद करते थे। ठगी के शिकार लोगों की शिकायत के बाद कोटा पुलिस ने 5 लड़कियां समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मैरिज ब्यूरो के नाम पर ठगी

जानकारी के अनुसार, बिहार निवासी प्रणय और राकेश दोनों कोटा के तलवंडी इलाके में किराए के मकान में रहते हैं। इन दोनों ने मैरिज ब्यूरो की फ्रेंचाइजी ले रखी थी। शुरुआत में उन्होंने सेवन वंडर इलाके में फर्जी मैरिज ब्यूरो खोला। पिछले 6 महीने से कोटा के आकाशवाणी कॉलोनी से ठगी को अंजाम दे रहे थे। लड़के लड़कियों का गिरोह फेसबुक के जरिए लोगों के मोबाइल नंबर पता करते थे। फिर कॉल सेंटर पर काम करने वाली लड़कियां इनसे बात करके लोगों को अपने जाल में फंसाती थी।

फर्जी फेसबुक ID से ठगने वाली लड़कियां

दरअसल, ठगी का पूरा खेल मैरिज ब्यूरो के नाम पर ही चलता था। कोटा में कॉल सेंटर पर काम करने वाली लड़कियां फेक फेसबुक आईडी से शिकार की तलाश करती। फिर शादी के इच्छुक लड़के और लड़कियों को अपने जाल में फंसाती थे। पुलिस के अनुसार, लड़कियां पहले वॉट्सएप पर लोगों का बायोडाटा मंगवाती। फिर फर्जी बायोडाटा तैयार कर फेसबुक से किसी भी सुंदर लड़की का फोटो निकालकर उसपर लगा देते थे। फर्जी बायोडाटा और सुंदर लड़कियों की फोटो देख लोग झांसे में आ जाते। फिर ये ठग रजिस्ट्रेशन के नाम पर लोगों से 2 से 21 हजार रुपए तक पैसे जमा करा लेते थे। इस तरह ठगी का ये खेल पिछले एक साल से चल रहा था।

100 से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार

गिरफ्तार युवक-युवतियों के पास से 8 एंड्रॉयड फोन, 10 की-पैड मोबाइल फोन, लैपटॉप, कम्प्यूटर हार्ड डिस्क समेत हिसाब-किताब का रजिस्टर बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि बरामद रजिस्टर से कुछ विदेशी नंबर भी प्राप्त हुए हैं, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं,आरोपी युवक-युवतियां अब तक 100 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस के अनुसार, बुधवार को तलवंडी इलाके में इनके मैरिज ब्यूरो के दूसरे ब्रांच का उद्घाटन होना था। इससे पहले ही पुलिस ने 3 लड़कों और 5 लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पैसों के लालच में आकर लड़कियां युवकों के साथ मिलकर लोगों से ठगी का काम करती थी। गिरफ्तार लड़कियों को 5 हजार से 10 हजार रुपये तक की सैलरी मिलती थी। गिरोह में शामिल सभी लड़कियां अपनी असली पहचान लोगों से छिपाकर रखती थी। इनके गिरोह का सरगना इन्हें फर्जी आईडी से सिम उपलब्ध करवाता था। यह गिरोह एक दिन में लगभग 1.50 लाख रुपए तक की ठगी करता था।

अच्छे घर के युवकों को ठगा

पुलिस के अनुसार, मैरिज ब्यूरो के नाम पर ठगी का जाल अन्य राज्यों में भी फैला है। इन लोगों के कोटा, भागलपुर, पटना समेत देश में कुल 13 ब्रांच है। जांच में सामने आया कि कोटा में जिन 7 लोगों को शिकार बनाया गया, इनमें कोई व्यापारी तो कोई प्राइवेट कंपनी में अच्छी नौकरी करता था। इनमें दो परिवार ऐसे थे, जो अपनी लड़कियों के लिए लड़का देख रहे थे। फ्रॉड लड़कियों ने पीड़ित लड़कियों के घरवालों को लड़कों का फर्जी प्रोफाइल बनाकर उनके साथ ठगी को अंजाम दिया।

Aditi chaudhary

Aditi chaudhary

    Next Story