Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

'SIR में गड़बड़ी कर मेरे घर के पते पर शामिल किये 7 हिंदू मतदाताओं के नाम, मैं नहीं जानता कौन हैं ये लोग' देवरिया के मुस्लिम शख्स के गंभीर आरोप

Janjwar Desk
3 Feb 2026 7:20 PM IST
SIR में गड़बड़ी कर मेरे घर के पते पर शामिल किये 7 हिंदू मतदाताओं के नाम, मैं नहीं जानता कौन हैं ये लोग देवरिया के मुस्लिम शख्स के गंभीर आरोप
x
अंजुम कहते हैं, '2003 की एसआईआर सूची में इन सात हिन्दू मतदाताओं का नाम नहीं था, तो बड़ा सवाल यह है कि इनका सत्यापन किस आधार पर हुआ और किसकी सांठगांठ करके मेरे घर के पते पर इनका वोटर आईडी बन पाया है...

देवरिया। देवरिया के मुस्लिम शख्स अंजुम रहमान ने SIR में गड़बड़ी कर उनके घर के पते पर सात हिंदू मतदाताओं के नाम साजिशन जोड़े जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

देवरिया के अबुबकर नगर निवासी अंजुम रहमान जिनका मकान नम्बर 501 है, कहते हैं 'मेरे मकान में एसआईआर 2026 की वोटर लिस्ट प्रकाशन में मेरी पत्नी फातमा अंजुम, माता बृजेश जोहरा, भाई सम्सी रहमान और उनकी पत्नी साजिया रहमान के अलावा 7 हिन्दू अन्य मतदाताओं का नाम मेरे ही मकान नम्बर 501 के पते पर जोड़ दिये गये हैं। जिन लोगों के नाम जोड़े गये हैं उनमें विनोद मद्धेशिया, बिन्दु देवी, अशोक कुमार, मंशी देवी, आदित्य सिंह, मीरा सिंह, दुर्गेश कुमार गुप्ता का नाम शामिल है। ये लोग कौन हैं, मैं नहीं जानता और न ही मैंने आज तक इन लोगों को देखा है।

अंजुम रहमान कहते हैं, 'मैंने 2 फरवरी, 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी देवरिया से इस संबंध में लिखित शिकायत कर दी है। मैं मांग करता हूं कि इस मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।' वह सवाल उठाते हैं, 2003 की एसआईआर सूची में इन सात हिन्दू मतदाताओं का नाम नहीं था, तो बड़ा सवाल यह है कि इनका सत्यापन किस आधार पर हुआ और किसकी सांठगांठ करके मेरे घर के पते पर इनका वोटर आईडी बन पाया है। बकौल अंजुम रहमान, 'हमारे मकान में पांच लोग लीगल तौर पर हमारे घर के हैं, और जिन सात लोगों का नाम जोड़ा गया है उन्हें अदर कास्ट में जोड़ दिया गया है। हिंदुओं का इस मकान से कोई लेना-देना नहीं है।

अंजुम कहते हैं, ' हमने पीएम से इसकी शिकायत की है। एसडीएम से भी शिकायत की है और आश्वासन दिया है कि हम किसी को जांच के लिए भेजेंगे, मगर अभी तक कोई आया नहीं जांच के लिए।

गौरतलब है कि बुलंदशहर में भी SIR प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी का ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां भी मुस्लिमों के पते पर हिंदू मतदाता के नाम दर्ज हुए थे। यहां पठान टोला मोल्ल्ले के निवासी सगीर खाँ ने प्रशासन से शिकायत की थी कि SIR का काम खत्म होने के बाद में जो नई वोटर लिस्ट आई है उसमें हिन्दू भाइयों के वोटों को मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों में जोड़ दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया था SIR से पहले सभी वोट ठीक थे, मगर अब एक ही गली के 7 से 8 घरों में 56 वोट बढ़ा दिये गये हैं। हमारे घर का नम्बर 125 है इसमें भी 6 से 7 वोट बढ़ाये गये।

आरोप है कि बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील क्षेत्र के पहासू कस्बे के पठान टोला मोल्ल्ले में SIR के तहत जो मतदाता सूची जारी हुई, उसमें आधा दर्जन से अधिक मुस्लिमों के पते पर हिन्दुओं के नाम दर्ज कर दिये गये। इसकी शिकायत मुस्लिम मतदाताओं द्वारा प्रशासन से की गयी थी।

Next Story

विविध