बैन होने के बाद TikTok ने लगाई गुहार, कहा- भारतीय कानून का सम्मान करते हैं, चीन के मांगने पर भी नहीं देंगे डाटा

जनज्वार। भारत-चीन सीमा यानी LAC और गलवान घाटी में चल रहे विवाद और बीते दिनों हुए हिंसक झड़प और हमारे 20 जवानों की शहादत के बाद भारत सरकार ने अब चीन पर पलटवार करना शुरू कर दिया है. इस बाबत देश में काफी समय से Boycott China मुहीम चलाई जा रही थी. इसी कड़ी में भारत सरकार ने 50 चीनी मोबाइल ऐप्स को (59 Chinese Apps Ban In India) भारत में बैन कर दिया है. इन ऐप्स में सबसे बड़ा नाम है टिकटॉक का. टिकटॉक इस देश में कई लोगों के कमिया का जरिया तो कईंयो के लिए फसाद की जड़ भी बन चुका है. भारत सरकार द्वारा ऐप्स को बैन करने के बाद टिकटॉक (TikTok Ban In India) भी इसकी लपेट में आ चुकी है. इसी बाबत टिकटॉक इंडिया (TikTok India) ने एक बयान जारी किया है.
टिकटॉक इंडिया के प्रमुक निखिल गांधी ने टिकटॉक इंडिया के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है- भारत सरकार द्वारा 59 मोबाइल ऐप्स को बैन करने का फैसला लिया गया है. हम इस आदेश का अनुपालन करेंगे. इस बाबत हम सरकारी एजेंसियों से मुलाकात कर सफाई पेश करेंगे. ट्वीट में आगे लिखा गया है- टिक टॉक भारत के कानून का सम्मान करता है. टिक टॉक कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के डाटा को चीनी सरकार या किसी भी विदेशी सरकार को नहीं भेजा गया है. अगर हमें डाटा को शेयर करने के लिए भी कहा जाता तो भी हम ऐसा नहीं करते.
— TikTok India (@TikTok_IN) June 30, 2020
बता दें कि टिक टॉक पर काफी लंबे समय से डाटा शेयरिंग और अभद्र कंटेंट को लेकर आरोप लगते रहे हैं. पिछल साल मद्रास हाईकोर्ट में टिक टॉक को लेकर सुनवाई भी चली थी. हालांकि यहां से टिक टॉक को राहत दे दी गई थी. बता दें कि गलवान घाटी में चीनी सेना द्वारा किए गए हमले के बाद से देश में काफी समय से चीन के सामान व टेक्नॉलॉजी को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है.











