Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP में जंगलराज : लखीमपुर खीरी में 3 साल की बच्ची की से रेप के बाद हत्या, 20 दिन में तीसरी घटना

Janjwar Desk
4 Sept 2020 10:56 AM IST
UP में जंगलराज : लखीमपुर खीरी में 3 साल की बच्ची की से रेप के बाद हत्या, 20 दिन में तीसरी घटना
x
प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 3 साल की बच्ची का शव गुरुवार को गन्ने के खेत में मिला. पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

जनज्वार। प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 3 साल की बच्ची का शव गुरुवार को गन्ने के खेत में मिला. पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

लखीमपुर खीरी जिले में 20 दिन में यह रेप की तीसरी वारदात है. बताया जा रहा है कि बच्ची बुधवार से गायब थी. गांव के पास ही उसका शव मिला उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए थे।

बच्ची के पिता ने अपनी शिकायत में गांव में रहने वाले लेखराम नाम के शख्‍स पर आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि पुरानी दुश्मनी में उनकी बेटी को किडनैप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई गुरुवार को बच्ची के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

घटना लखीमपुर, थाना सिंगाही क्षेत्र की है जानकारी के अनुसार, सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव की निवासी ये बालिका बुधवार सुबह 10 बजे घर के बाहर खेल रही थी और वहीं से गायब हो गई थी।

गुरुवार को उसका शव गांव के पास ही गन्ने के खेत में मिला था. घटना में पुलिस ने गांव के ही लेखराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। देर रात तीन डॉक्टरों के पैनल ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

बता दें कि पिछले 20 दिनों में इस तरह की दरिंदगी की जिले में ये तीसरी घटना है. इससे पहले 14 अगस्त को ईसानगर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, फिर 24 अगस्त को नीमगांव क्षेत्र में छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। अब सिंगाही क्षेत्र में मासूम की दरिंदगी के बाद हत्या की घटना ने यहां कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Story

विविध