Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP : बर्थडे पार्टी में शराब पिलाकर ब्यूटीशियन से 4 लोगों ने किया गैंगरेप

Janjwar Desk
7 Sept 2020 4:28 PM IST
UP : बर्थडे पार्टी में शराब पिलाकर ब्यूटीशियन से 4 लोगों ने किया गैंगरेप
x
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बर्थडे पार्टी में बुलाकर पहले युवती को शराब पिलाई गई, फिर चार दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

जनज्वार। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बर्थडे पार्टी में बुलाकर पहले युवती को शराब पिलाई गई, फिर चार दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया। जब युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। किसी तरह युवती थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हो सकी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ​प्रयागराज के बेनीगंज की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ब्यूटीशियन है। आरोप है कि युवती को उसके दोस्त आशिक, सुफियान, साबू और एक अन्य युवक ने सुलेम सराय स्थित अपने घर पर बुलाया।

यहां युवती को शराब पिलाई और उसके उसके बाद गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। जब युवती ने युवकों का विरोध किया तो उसे पीटा भी गया। किसी तरह बचकर निकली युवती बदहवास हालत में धूमनगंज थाने पहुंची और बेहोश हो गई।

थाने पर युवती को उठाकर होश में लाया गया। इसके बाद उसने अपने साथ हुई दरिंदगी बयां की। इस मामले में पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि युवती नशे की हालत में थी।

उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवती आरोपी के घर का पता भी नहीं बता पा रही थी। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story

विविध