Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP : शराबी पिता की हैवानियत, अपनी ही 13 साल की बेटी से कई बार किया रेप

Janjwar Desk
29 July 2020 7:15 PM IST
UP : शराबी पिता की हैवानियत, अपनी ही 13 साल की बेटी से कई बार किया रेप
x

प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ जेवर थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

जनज्वार। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ जेवर थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, तहरीर में महिला ने अपने पति पर अपनी 13 साल की बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को एक महिला ने जेवर थाने में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए तहरीर दी। तहरीर में महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने बताया कि उसके पति ने शराब के नशे में अपनी ही 13 वर्षीय बेटी के साथ रेप किया। ये कुकृत्य एक बार नहीं, कई बार किया है। लेकिन लोकलाज के डर से अब तक परिवार में किसी ने भी अपना मुंह नहीं खोला था।

वहीं, घटना की जानकारी पीड़ित की मां को हुई तो उसने थाने में तहरीर दी है। वहीं, फेस-2 पुलिस ने 13 वर्षीय मासूम बेटी के साथ रेप के आरोपी पिता को फेस-2 स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी पीड़ित लड़की की मां की ही तहरीर पर हुई है। तहरीर में साफ कहा गया है कि नशे में धुत होकर शराबी पिता कई बार ऐसी हरकत को अंजाम दे चुका था। फिलहाल आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 और पॉस्कों एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं, हरदोई जिले में भी रिश्तों को शर्मसार करनी वाली घटना सामने आई है। यहां तीन वर्षीय मासूम भतीजी के साथ उसके सगे ताऊ ने रेप किया है। इतना ही नहीं, आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद लहुलुहान हालत में उसे घर पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में महिला जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे राजधानी लखनऊ रेफर कर दिया गया।

Next Story

विविध