- Home
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bhadohi Fire News:...
Bhadohi Fire News: धुएं के बीच चीखते चिल्लाते लोग एक दूसरे क़ो रौंदते हुए भाग रहे थे - प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे मरे 6 और 66 घायल

Bhadohi Fire News: उत्तर प्रदेश के भदोही स्थित औराई में दुर्गा पंडाल में भड़की आग से कई चिराग बुझ गए। जाहीर है रविवार से अब तक आंच भी कम हो गई हो। बशर्ते इस घटना में दिन बढ़ते एक ना एक प्रत्यक्षदर्शी सामने आ रहे हैं। बता दें की रविवार 2अक्टूबर क़ो भदोही में लगी इस आग में 6 लोगों की जलकर मौत हुई थी साथ ही 5 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। पुलिस ने अपना काम करते हुए मुकदमा लिख लिया।
प्रत्यक्षद्रशियों के मुताबिक, 'अंदर शो चल रहा था। मंच पर कलाकार मां दुर्गा की झांकी दिखा रहे थे, अभी झांकी पांच मिनट ही चली होगी कि अचानक पूरा पंडाल आग का गोला बन गया। हर तरफ केवल चीख-पुकार और लोगों की चीत्कार सुनाई दे रही थी। मैं भी लोगों की भीड़ में दब गया लेकिन किसी तरह अपने को बचाते हुए बाहर निकल आया। यह कहना है अग्निकांड के समय पंडाल के अंदर रहने वाले राजापुर घोसिया निवासी कैलाश बिंद की। घटना को बयां करते समय उनकी आंखों में हादसे की भयावहता झर रही थी।'
जेठूपुर निवासी रितेश सोनी ने बताया कि, 'हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई थी। कई लोगों ने पास स्थित तालाब में भी छलांग दी थी। भीड़ के नीचे दबे छोटे-छोटे बच्चे और लड़कियां बाहर निकलने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन लोग एक-दूसरे को रौंदते हुए बदहवाश भागे जा रहे थे। इस हादसे में मैंने अपना छोटा भाई भी खो दिया। यहीं के एक निवासी किशन कहते हैं कि 'अपने दोस्तों के साथ वह पंडाल घूमने गया था, अभी वह गेट पर ही पहुंचा था कि अचानक चीख-पुकार मच गई। पंडाल के अंदर से आग का गोला और धुएं का गुबार उठने लगा।'
यहीं के लोकल निवासी प्रिंस बताते है कि उनका मकान पंडाल के ठीक सामने है। वह अपने घर के सामने खड़े थे कि अचानक अफरा-तफरी मच गयी। लोग शोर मचाते हुए पंडाल से बदहवास होकर निकल रहे थे। पंडाल धू-धू कर जल रहा था। हादसे के आधे घंटे बाद फायर बिग्रेड और प्रशासन पहुंचा था, तब तक हम लोगों ने कई लोगों को पंडाल से निकालकर गोद में लेकर अस्पताल पहुंचाने में जुटे थे।
दुर्गा पूजा पंडाल अग्निकांड में दूसरे दिन उपचार के दौरान एक और की मौत हो गई थी। हादसे में अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई की हालत नाजुक हैं। मौके पर आईजी, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी समेत जिले के आला अफसर डटे रहे। पुलिस ने एक्शन लेते हुए आयोजक बाल एकता समिति के अध्यक्ष समेत कई अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, बिजली मैकेनिक को हिरासत में लिया गया है।
मृतक और अस्पताल में भर्ती लोग
रविवार 2 अक्टूबर की रात हुई इस घटना में 60 वर्षीय जय देवी, उनके 10 वर्षीय पोता हर्षवर्धन और 12 साल का नवीन पुत्र उमेश निवासी बारीपुर पुरुषोत्तमपुर, 48 वर्षीय आरती चौबे पत्नी जितेंद्र निवासी सेउर और 12 वर्ष का अंकुश सोनी पुत्र दीपक सेठ निवासी जेठूपुर, 65 वर्षीय शिवपूजन यादव की मौत हुई है। हादसे में 66 लोग झुलसे हैं। इसमें 41 का वाराणसी में, चार का प्रयागराज में तथा 18 का जिले में उपचार चल रहा है। सोमवार दोपहर को जिला अस्पताल से पांच लोगों को बीएचयू रेफर किया गया। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि वाराणसी और प्रयागराज में भर्ती मरीजों की निगरानी के लिए अफसरों की टीम लगाई गई है
सभी को बेहतर उपचार की व्यवस्था की जा रही है। शाम चार बजे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर संग अधिकारियों ने औराई के सूर्या ट्रामा सेंटर, जीवन दीप सहित अन्य अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। सभी को बेहतर सुविधाएं और मुआवजा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। घटना में जो भी दोषी होगा वह बख्शा नहीं जाएगा।
जिलाधिकारी भदोही ने बताया कि अंकुश सोनी का सोमवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं इस हादसे में कार्रवाई शुरू हो गई है। सोमवार को सुबह बाल एकता समिति के अध्यक्ष प्रदीप उर्फ बच्चा यादव के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वह फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। कई अज्ञात पर भी 304ए, 337, 338, 326 व बिजली चोरी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पंडाल के बिजली कर्मचारी महेश विश्वकर्मा को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है।











