Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

MLA Irfan Solanki: अदालत से झटका मिलते ही भाई समेत अरेस्ट हो सकते हैं इरफान सोलंकी, कानपुर पुलिस ने बढ़ाई गैरजमानती धाराएं

Janjwar Desk
9 Nov 2022 4:35 PM GMT
MLA Irfan Solanki: अदालत से झटका मिलते ही भाई समेत अरेस्ट हो सकते हैं इरफान सोलंकी, कानपुर पुलिस ने बढ़ाई ये धाराएं
x

MLA Irfan Solanki: अदालत से झटका मिलते ही भाई समेत अरेस्ट हो सकते हैं इरफान सोलंकी, कानपुर पुलिस ने बढ़ाई ये धाराएं

MLA Irfan Solanki: समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी उनके भाई व अन्य अज्ञात लोगों पर दर्ज मुकदमें में आज बुधवार पुलिस ने पीड़िता के बयानों तथा कुछ लोगों से पूछताछ के आधार पर 6 धाराएं और बढ़ाई हैं। इससे पहले आज दोपहर विधायक ने एक वीडियो ट्वीट कर आरोप लगाया था कि उन्हें फंसाया जा रहा है...

MLA Irfan Solanki: समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी उनके भाई व अन्य अज्ञात लोगों पर दर्ज मुकदमें में आज बुधवार पुलिस ने पीड़िता के बयानों तथा कुछ लोगों से पूछताछ के आधार पर 6 धाराएं और बढ़ाई हैं। इससे पहले आज दोपहर विधायक ने एक वीडियो ट्वीट कर आरोप लगाया था कि उन्हें फंसाया जा रहा है। किसी का नाम लिए बगैर उन्होने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से टीम गठित कर जांच कराने की मांग भी की थी।

बता दें कि विधायक इरफान, उनके भाई रिजवान समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने IPC की धारा 436 (आग लगाकर घर को नष्ट करने व विस्फोटक इस्तेमाल) 506 (जानमाल की धमकी देना) दर्ज की थी। जिसमें धारा 436 को गैरजमानती धाराओं में गिना जाता है। साथ ही दस वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। लेकिन अब पुलिस ने IPC की धारा 147 (बलवा), 327 (पीड़ित को चोट पहुँचाना और बल प्रयोग), 427 (50 रूपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान), 386 (मौत का खौफ दिखाकर वसूली), 504 (धमकी) और 120 बी (प्लानिंग) बढ़ाई हैं।

मुकदमों की धारा बढ़ाने से पहले पुलिस ने दबिश की कार्रवाई की। इसके बाद घटनास्थल का फिर से निरीक्षण किया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। आखिर में पीड़िता को बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया गया। पीड़िता नजीर फातिमा बेटी बेबीनाज, कनीर जहरा, बेटा शानू और आशू को लेकर थाना जाजमऊ पहुंची। तकरीबन दो घंटे चली पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि धटना में लगभग 50 से अधिक लोग शामिल थे।

इसी घर में आगजनी का है आरोप

कमिश्नर बीपी जोगदंड ने इस पूरे मामले में शिकायत मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज ना करने व लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार शुक्ला को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह अब किदवई नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे को थाना जाजमऊ की कमान सौंपी गई है। लेकिन अब देखना होगा कि विधायक और उनके भाई को अदालत से राहत नहीं मिलती है तो गिरफ्तारी होनी तय है।

पहले भी विवादों में रहा है जाजमऊ थाना

जाजमऊ पुलिस इससे पहले भी विवादों में घिर चुकी है। एक महीने पहले ही हाईवे पर जाजमऊ और महाराजपुर के कुछ सिपाहियों द्वारा वसूली किये जाने की शिकायत हुई थी। जिसमें सिपाहियों को निलंबित किया गया था। मामले की जांच ACP मृगांक शेखर कर रहे हैं। थाना प्रभारी भी जांच के दायरे में चल रहे हैं। मवेशी वाली गाड़ी से अवैध वसूली के विरोध में थाने ले जाकर पीटा था। बाद में 6500 रूपये लेकर उसे छोड़ा था। इस मामले की जाच DCP पूर्वी कर रहे हैं।

पुलिस द्वारा घर घेरने पर क्या बोले इरफान?

आज बुधवार तड़के तीन बजे कई थानों की फोर्स ने विधायक का डिफेंस कालोनी स्थित आवास घेर लिया। विधायक और उनके बाई को घर से बाहर आने के लिए कहा गया। लेकिन वे मौका देखकर निकल गये। बुधवार को पार्टी कार्यालय लखनऊ पहुँचे विधायक ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। इरफान ने महिला द्वारा लगाये आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए DGP से मुलाकात करने की बात कही है।

Next Story

विविध