Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Kanpur News: महिला सिपाही की बेवफाई में जहर खाने वाले दरोगा की मौत, रिजेंसी में चल रहा था इलाज

Janjwar Desk
14 Nov 2022 11:43 AM IST
Kanpur News: महिला सिपाही की बेवफाई में जहर खाने वाले दरोगा की मौत, रिजेंसी में चल रहा था इलाज
x

Kanpur News: महिला सिपाही की बेवफाई में जहर खाने वाले दरोगा की मौत, रिजेंसी में चल रहा था इलाज

Kanpur News: दरोगा की मौत से पहले इस बात की जांच हो रही थी कि आखिर थाने में किससे और क्या विवाद हुआ था? दरोगा वहां क्यों पहुँचा था? मूलरूप से इरई के एट निवासी और आउटर में तैनात दरोगा अनुप सिंह दो महीने से निलंबित चल रहा था...

kanpur News: कानपुर में दरोगा अनूप सिंह के सल्फास खाने के मामले में पुलिस की जांच में एक बड़ा तथ्य सामने आया है। गुरूवार को दरोगा फजलगंज थाने पहुँचा था। यहां पर उसका कुछ विवाद हुआ था। यहां से निकलकर उसने रास्ते में सल्फास खरीदा। सल्फास खाने के बाद हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुँचाया गया था। लेकिन अब इनपुट है कि रिजोंसी में इलाज के दौरान दरोगा अनूप सिंह की मौत हो गई।

दरोगा की मौत से पहले इस बात की जांच हो रही थी कि आखिर थाने में किससे और क्या विवाद हुआ था? दरोगा वहां क्यों पहुँचा था? मूलरूप से इरई के एट निवासी और आउटर में तैनात दरोगा अनुप सिंह दो महीने से निलंबित चल रहा था। जहर खाने के बाद दरोगा अनूप सिंह को सर्वोदय नगर स्थित रिजेंसी हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया था।

एसपी आउटर तेज स्वरूप ने बताया कि मामले की जांच सीओ लाइन कर रही हैं। दरोगा ने जहर कहां खाया था, यह भी अभी पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है। कमिश्नरी पुलिस ने भी अपने स्तर से जांच शुरू कराई है।

बताया जा रहा कि दरोगा अनूप सिंह की दो साल पहले कानपुर के फजलगंज में तैनाती थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसकी दोस्ती एक महिला सिपाही से थी। इसके बाद महिला सिपाही की दोस्ती किसी दूसरे से होने की जानकारी पर अनूप सिंह थाना फजलगंज पहुँचा था। इस बीच घटना के बाद 12 नवंबर से महिला सिपाही छुट्टी पर चली गई थी।

एक तरफ यह भी कहा जा रहा है कि महिला सिपाही को छुट्टी पर भेजा गया है। इससे पहले थानेदार फजलगंज भी झगड़े की बात तीन दिन तक दबाए रहे। पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक से भी पूछताछ की थी। मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि दरोगा सल्फास लेने आए थे, लेकिन उसने देने से मना कर दिया था।

वहीं, एसपी की माने तो दरोगा अनूप सिंह ने एक सिपाही के साथ शराब पी थी। जब दरोगा अनुप सिंह की तबियत बिगड़ी तो सिपाही उसे लेकर कार में इधर-उधर घूमता रहा। इसी दौरान चुन्नीगंज में गाड़ी टकरा गई। जब विवाद की सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची तब यह बात सामने आई थी कि दरोगा सल्फास खाये हुए है। इसके बाद उसे रिजेंसी में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई।

Next Story