Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP : शादी के 17 दिन बाद ही दुल्हन बन गई माँ, कारण जानते ही उड़ जायेंगे होश

Janjwar Desk
16 Sept 2020 10:33 AM IST
UP : शादी के 17 दिन बाद ही दुल्हन बन गई माँ, कारण जानते ही उड़ जायेंगे होश
x
उत्तर प्रदेश की उन्नाव पुलिस ने एक महिला के सामूहिक दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का खुलासा किया है। महिला ने अपने ही पिता सगे तथा चचेरे भाइयों पर शारीरिक शोषण का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जनज्वार। जनज्वार। उत्तर प्रदेश की उन्नाव पुलिस ने एक महिला के सामूहिक दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का खुलासा किया है। महिला ने अपने ही पिता सगे तथा चचेरे भाइयों पर शारीरिक शोषण का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में महिला ने प्रेमी के कहने पर अपनों को फंसाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि उन्नाव के बंथरा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने 29 दिसंबर 2019 को एसपी से मिलकर आरोप लगाया था कि पिछले तीन साल से उसके पिता और भाई उससे देह व्यापार करा रहे हैं। उन्होंने खुद भी उससे दुष्कर्म किया था। इस दौरान सात माह का गर्भ ठहरने की जानकारी पर पिता ने 19 अप्रैल 2019 को उसकी शादी उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कर दी।

शादी के 17 दिन बाद 6 मई को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उसे ससुरालियों को सच बताना पड़ा। सच जानने के बाद ससुरालियों ने उसे एक प्राईवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया जहां उसने बेटे को जन्म दिया था। महिला का आरोप था कि बच्चे के जन्म के बाद जब ससुरालियों ने मायके पक्ष के लोगों को बुलाया तो उन्होंने ससुर को जान से मारने की नीयत से हमला कराया पर वह बच गए।

जिसके बाद महिला ने तब के एसपी रहे विक्रांतवीर से मिलकर आपबीती सुनाई। एसपी के निर्देश पर 29 दिसंबर 2019 को महिला थाना पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर उसके पिता सहित दो भाइयों समेत 10 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मंगलवार 15 सितंबर को घटना का खुलासा करते हुए महिला थाना एसओ इंद्रपाल सिंह सेंगर ने बताया कि शादी के दो वर्ष पहले से महिला के उन्नाव बंथरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दिलीप नाम के युवकसे अवैध संबंध थे। इसी दौरान गर्भ ठहरने पर उसकी दूसरे युवक से शादी कर दी गई।

एसओ ने बताया कि शादी के 17 दिन बाद बच्चे के जन्म लेने पर महिला ने अपने गुनाह को छिपाने के लिए प्रेमी के कहने पर पिता समेत अन्य पर आरोप मढ़ दिया। आरोपी दिलीप और पीड़िता के परिवार के साथ बच्चे का डीएनए सैंपल कराया गया तो बच्चा दिलीप का निकला। इस पर आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Next Story

विविध