Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Subrat Roy Sahara News : सुब्रत राय और उनकी पत्नी समेत 14 लोगों की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ पहुंची मध्य प्रदेश पुलिस

Janjwar Desk
21 April 2022 11:15 AM GMT
Subrat Roy Sahara News : सुब्रत राय और उनकी पत्नी समेत 14 लोगों की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ पहुंची मध्य प्रदेश पुलिस
x

Subrat Roy Sahara News : सुब्रत राय और उनकी पत्नी समेत 14 लोगों की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ पहुंची मध्य प्रदेश पुलिस

Subrat Roy Sahara News : सुब्रत राय खिलाफ दतिया में 14 केस दर्ज हैं। खबरों के मुताबिक एमपी पुलिस की टीम गोमती नगर पुलिस को साथ लेकर सहारा स्टेट पहुंची है...

Subrata Roy Sahara News : सहारा समूह (Sahara Group) के प्रमुख सुब्रत राय सहारा (Subrata Roy Sahara) और उनकी पत्नी को गिरफ्तार करने मध्य प्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) की टीम गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) पहुंची। दतिया जिले की कोतवाली पुलिस (Datia District Kotwali Police) सुब्रत राय सहारा, उनकी पत्नी और 12 अन्य लोगों के खिलाफ गैरजमानती वारंट लेकर लखनऊ पहुंची है। आपको बता दें कि सुब्रत राय के खिलाफ मध्य प्रदेश के दतिया में 14 केस दर्ज हैं। खबरों के मुताबिक एमपी पुलिस की टीम गोमती नगर पुलिस को साथ लेकर सहारा स्टेट पहुंची है।

खबरों के मुताबिक सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार करने लखनऊ पहुंची मध्य प्रदेश पुलिस खाली हाथ लौट गई है। एमपी पुलिस सहारा व उनकी कंपनी के आठ लोगों को गिरफ्तार करने के लिए करीब दो घंटे तक सहारा शहर में छापेमारी की गई पर कोई भी अभियुक्त गिरफ्तार न किया जा सका। पुलिस सभी के खिलाफ नोटिस चिपकाकर कर लौट गई और आरोपियों को 5 मई को दतिया थाने में पेश होने के लिए कहा है।

मध्य प्रदेश की पुलिस ने इस बारे में बताया है कि 14 लोगों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ है। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर वे सुब्रत राय के घर सहारा स्टेट जाएंगे। अगर सुब्रत राय अपने आवास पर नहीं मिलते हैं तो उनके यहां मौजूद लोगों को वारंट दिया जाएगा। सहारा ग्रुप के चेयरमैन पर दतिया कोतवाली में ढाई करोड़ रुपये के फ्रॉड का केस दर्ज है। इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है।

चिटफंड सोसायटी के नाम पर पैसे ठगने का है आरोप

सुब्रत रॉय के खिलाफ चिटफंड सोसाइटी बनाकर पैसा हड़पने के 14 केस दर्ज हैं। वहीं कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है। खबरों के मुताबिक सहारा कंपनी ने लोगों से पैसे जमा करवाए और फिर मैच्योरिटी होने पर पैसा नहीं दिया। बता दें दिसंबर 2021 में गुना की जिला अदालत ने सहारा चेयरमैन सुब्रत रॉय और उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।

मध्य प्रदेश के कई और जिलों में भी दर्ज है केस

सहारा इंडिया के खिलाफ मध्यप्रदेश में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। 6 महीने पहले मध्य प्रदेश के मुरैना जौरा और कैलाश में सहारा इंडिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मध्य प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर रविंद्र शर्मा ने बताया कि सुब्रत रॉय के खिलाफ चिटफंड सोसाइटी बनाकर पैसा हड़पने के 14 केस दर्ज हैं। जिसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी है।

सुब्रत राय के साथ इन लोगों पर भी दर्ज है केस

मध्य प्रदेश में सहारा इंडिया के निवेशकों के साथ धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय, कैलाश सर के फ्रेंचाइजी प्रबंधक जगदीश प्रसाद गुप्ता, सबलगढ़ के फ्रेंचाइजी प्रबंधक तोषक अग्रवाल, मुरैना-जौरा के सेक्टर प्रबंधक ज्ञानेश शुक्ला, दिग्विजय सिंह रीजनल मैनेजर, इंदौर के एरिया मैनेजर देवेंद्र सक्सेना, वाराणसी सहारा की प्रबंधक बीके श्रीवास्तव डिप्टी मैनेजर ओपी श्रीवास्तव और सेक्टर मैनेजर अरविंद सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Next Story

विविध