Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Chamoli News: चमोली की कैल नदी बनी मासूमों के लिए काल, नहाते समय चार किशोर डूबे, शुक्रवार दोपहर से थे लापता, शनिवार सुबह नदी में मिले शव

Janjwar Desk
19 Nov 2022 7:45 AM GMT
Chamoli News: चमोली की कैल नदी बनी मासूमों के लिए काल, नहाते समय चार किशोर डूबे, शुक्रवार दोपहर से थे लापता, शनिवार सुबह नदी में मिले शव
x
Chamoli News: जिले में बीते रोज सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की जान गंवाने के बाद दूसरा हादसा शनिवार को सामने आया है। गांव के चार स्कूली बच्चे एक नदी में नहाने के दौरान डूब गए। हालांकि, यह हादसा भी कल शुक्रवार को ही हुआ।

Chamoli News: जिले में बीते रोज सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की जान गंवाने के बाद दूसरा हादसा शनिवार को सामने आया है। गांव के चार स्कूली बच्चे एक नदी में नहाने के दौरान डूब गए। हालांकि, यह हादसा भी कल शुक्रवार को ही हुआ। लेकिन इसका पता आज शनिवार को तब चला जब ग्रामीणों ने इन बच्चों के शव पानी में उतराते हुए देखे।

मिली जानकारी के मुताबिक नदी में जान गंवाने वाले 15 से 17 साल की उम्र के यह चारों किशोर प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट निवासी धरागांव, गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह निवासी ओडर, अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी सोड़िग, अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा निवासी इच्छोली राजकीय इंटर कॉलेज देवाल में अध्यनरत थे। शुक्रवार की दोपहर को यह चारो बच्चे कलसिरी गांव के नीचे बहने वाली एक कैल नदी में नहाने गए हुए थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि नहाने के दौरान यह बच्चे पानी के गहरे भंवर में फंस गए होंगे। जिससे बचने की छटपटाहट में बच्चे पानी में डूबते चले गए। घर से नहाने के लिए नदी किनारे गए इन बच्चों के लापता हो जाने के बाद परिजनों द्वारा इनकी पूरी रात खोजबीन की। लेकिन इसके बावजूद लापता किशोरों का कोई भी पता नहीं चल पा रहा था।


आज शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों से जानकारी मिली की हॉट कल्याणी-सवाड़ मोटर सड़क के किनारे बसे कल कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में चार किशोरों के शव नदी के अंदर पड़े हुए हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर किशोरों के परिजनों के साथ ही सैकड़ों लोग, थराली उप जिलाधिकारी सहित स्थानीय प्रशासन पहुंचा, पुलिस व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया जिसमें चारों शवों को पानी से बाहर निकाल दिया है। फिलहाल मौके पर ही इन बच्चों के शवों के पंचनामे की कार्यवाही की जा रही है। इस लोमहर्षक घटना के बाद से पूरे ग्रामीण इलाके में शोक की लहर है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध