कौन हैं फिल्म डायरेक्टर अली अकबर जो अपनाएंगे हिंदू धर्म, जानिए, क्या था केजरीवाल की पार्टी से संबंध?

Who is Film director Ali Akbar: कौन हैं फिल्म डायरेक्टर अली अकबर जो अपनाएंगे हिंदू धर्म, जानिए, क्या था केजरीवाल की पार्टी से संबंध?
Who is Film director Ali Akbar: फिल्म निर्देशक अली अकबर ने इस्लाम धर्म छोड़ने की घोषणा कर दी है। निर्देशक अली अकबरने अपना नाम बदलते हुए नया नाम 'रामसिम्हन' रखा है। अली अकबर ने फेसबुक पर लाइव सेशन के जरिए इसकी घोषणा की। अली अकबर ने कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत की मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर जश्न मनाया जा रहा है और वह इसके विरोध में धर्म छोड़ने का फैसला कर रहे हैं। डायरेक्टर ने यह फैसला सीडीएस बिपिन रावत की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही नकारात्म खबरों से दुखी होकर लिया है।
निर्देशक अली अकबर ने कही ये बात
अकबर ने कहा कि इस्लाम के शीर्ष धर्मगुरुओं या नेताओं ने भी 'देशद्रोहियों' के इस तरह के कार्यों का विरोध नहीं किया है जिन्होंने एक बहादुर सैन्य अधिकारी का अपमान किया है और वह इसे स्वीकार नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि उनका धर्म से विश्वास उठ गया है। अली अकबर ने कहा, 'आज, मैं जन्म से प्राप्त एक कपड़े को फेंक रहा हूं। आज से मैं मुसलमान नहीं हूँ। मैं भारत का हूँ। यह उन लोगों को मेरा जवाब है जिन्होंने भारत के खिलाफ हजारों इमोजी पोस्ट की थी। अली अकबर की पोस्ट पर फेसबुक पर मुस्लिम यूजर्स ने कड़ी आलोचना की और कुछ ने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया।
कौन हैं अली अकबर?
अली अकबर का जन्म 20 फरवरी 1963 को केरल में हुआ था। वो भारतीय फिल्म डायरेक्टर, स्क्रीन राइटर और गीतकार हैं। वो मलयालम सिनेमा में कार्यरत हैं। उन्होंने 20 से ज्यादा मलयालम फिल्मों को डायरेक्ट किया है, जिनमें 'ग्राम पंचायत', 'बैंबू बॉइज', 'जूनियर मंद्राके' और 'पाई ब्रदर्स' जैसी मूवीज शामिल हैं। उन्होंने साल 2020 में क्राउड फंडिंग के जरिए एक नई मूवी की मेकिंग की अनाउंसमेंट की है, जिसका टाइटल '1921: Puzha Muthal Puzha Vare' है। हालांकि, अली को इस मूवी के लिए जान से मारने की धमकी भी मिली थी। चूंकि ये मूवी 1921 में उत्तरी केरल में हुए मालाबार विद्रोह (मोपला विद्रोह) पर आधारित है।
केजरीवाल की पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं अली अकबर
निजी जिंदगी की बात करें तो अली अकबर ने 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के बैनर तले कोडुवल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में कोझीकोड निगम के इलेक्शन में भी चुनाव लड़ा।











