Begin typing your search above and press return to search.
समाज

आजमगढ़ में बाढ़ से हालात हुए भयावह, तीन गांवों में अब तक ढह चुके हैं 56 मकान

Prema Negi
1 Oct 2019 6:52 AM GMT
आजमगढ़ में बाढ़ से हालात हुए भयावह, तीन गांवों में अब तक ढह चुके हैं 56 मकान
x

इतने भयावह हालातों के बावजूद प्रशासन की भूमिका मात्र बाढ़ वाले कुछ इलाकों से लोगों को निकालने तक ही है सीमित, गांवों में जलजमाव के संकट को समझने और भविष्य में इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए किसी स्तर पर शासन-प्रशासन की तरफ से नहीं उठाया जा रहा कोई कदम...

आज़मगढ़, जनज्वार। बारिश कम होने के बावजूद आज़मगढ़ में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रिहाई मंच के बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरे के बाद सामने आई वास्तविकता भयावह दृश्य प्रस्तुत करती है। आजमगढ़ के सगड़ी और लाटघाट क्षेत्र में स्थिति बहुत ज्यादा भयावह और खराब बनी हुई है।

रिहाई मंच के बाकेलाल यादव, जोगिंदर प्रधान, टाइगर यादव, गोलू यादव ने सगड़ी तहसील क्षेत्र के नरईपुर, लाड़ और लूचुई गांवों का दौरा किया। केवल इन्हीं तीन गांवों में बारिश और जलजमाव के कारण 50 से अधिक मकान अब तक गिर चुके हैं।

संबंधित खबर : यूपी के मिर्जापुर में मचा बाढ़ से हाहाकार, समय रहते सुन ली होती अधिकारियों ने तो गरीब किसान नहीं होते तबाह

रैया गांव में मकान गिरने से दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए। क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में पानी भर गया है, रास्ते पानी में डूबे हुए हैं। फसले पानी में डूबी हुई हैं। पेड़ों के गिरने से बिजली के तार टूट गए हैं, जिसके कारण पिछले तीन दिनों से बिजली की आपूर्ति बाधित है। बेघर हो चुके ग्रामीणों को अभी तक किसी प्रकार की सरकारी मदद नहीं मिली है। जिला प्रशासन ने भी अभी तक कोई सुध नहीं ली और न ही विद्युत विभाग ने आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई कदम उठाया है।

अपना टूट चुका घर दिखा रहा बुजुर्ग दंपती

सिराजपुर गांव जाने के लिए तमसा नदी पर बना पुल बह गया है। गांव के लोग बाढ़ के बीच गांव में ही फंसकर रह गए हैं। घरों में पानी भर चुका है। ग्रामीणों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहां से तत्काल फंसे हुए लोगों को निकालने की ज़रूरत है।

यह भी पढ़ें : पानी में डूबा 75 फीसदी पटना, मुख्यमंत्री शिफ्ट हुए फर्स्ट फ्लोर पर तो उपमुख्यमंत्री का बंग्ला भी डूबा

स्बा फूलपुर में नदी किनारे स्थित कई घरों में पानी भर गया है। दो बुज़ुर्ग दम्पत्ति और एक 22 वर्षीय नौजवान को स्थानीय तैराक शिल्पी की मदद से किसी तरह बाहर निकाला गया। यहां प्रशासन की मदद से घरों को खाली करवाकर कर लोगों को अस्थाई रूप से धर्मशाला में पनाह दी गई है।

इंसाफ अभियान के विनोद यादव कहते हैं, आज़मगढ़ शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर जाने के कारण स्थानीय लोगों को मकान के ऊपरी भाग या अन्यत्र शरण लेनी पड़ी है। मेंहनगर क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ और जलजमाव के कारण घरों में पानी भर जाने के कारण अनाज व खाद्य सामग्री भीग गई है। छप्पर वाले घरों में लोग अपना सामान सुरक्षित रख पाने असमर्थ हैं। खाना बनाने और खाने की स्थिति नहीं रह गई है।

धान की फसलों के खेत इस तरह भर चुके हैं बाढ़ के पानी से लबालब

ई क्षेत्रों में धान की फसल का पहले बारिश की कमी से बुरा हाल था। अब फसलें बाढ़ के पानी में डूबकर बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों को बहुत विकट स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। जान—माल और खाने तक के लाले पड़ रहे हैं।

संबंधित खबर : बिहार में बाढ़ से अब तक 2 दर्जन की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश बोले, ‘क्या करें कुदरत पर किसका काबू’

गर इतने भयावह हालातों के बावजूद प्रशासन की भूमिका मात्र बाढ़ वाले कुछ इलाकों से लोगों को निकालने तक ही सीमित है। गांवों में जलजमाव के संकट को समझने और भविष्य में इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए किसी स्तर पर शासन-प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।

आजमगढ़ के तीन गांवों में बाढ़ की भेंट चढ़ चुके हैं 56 मकान

बाढ़ का पानी कम होने के बाद कई तरह की बीमारियों की आशंका होती है। खासकर जलजमाव के कारण पानी के दूषित होने से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए शासन और प्रशासन को विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है।

ज़रूरत इस बात की भी है कि बाढ़ से किसानों को होने वाले नुकसान का सही आकलन कर मुआवज़े के बारे में भी प्रशासन उचित कदम उठाए।

Next Story

विविध